क्रिकेट जगत में पसरा मातम, World Cup विजेता की मौत से सदमे में फैंस, लॉर्ड्स में गूंजा था बल्ला!

World Cup winner, Bernard Julien: वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर और 1975 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य बर्नार्ड जूलियन (Bernard Julien) का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उत्तरी त्रिनिदाद के वालसेन (Valsayn) शहर में उन्होंने अंतिम सांस ली। जूलियन उस टीम का एक अहम हिस्सा थे जिसने 1975 में पहला वर्ल्ड कप जीतकर वेस्टइंडीज को पूरी दुनिया में पहचान दिलाई थी।

1975 वर्ल्ड कप में रहा था शानदार प्रदर्शन (World Cup winner, Bernard Julien)

जूलियन ने 1975 के पहले वनडे वर्ल्ड कप में एक स्टार परफॉर्मर के रूप में अपनी छाप छोड़ी थी। उन्होंने टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट लिए थे, और फिर सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक और चार विकेट हॉल हासिल किया था। बल्ले से भी उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की थी, खासकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उनकी पारी यादगार थी।

Bernard Julien 1

वेस्टइंडीज क्रिकेट ने जताया शोक

अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में जूलियन ने वेस्टइंडीज के लिए 24 टेस्ट मैच और 12 ODI खेले। टेस्ट मैचों में उन्होंने 866 रन बनाए और 50 विकेट लिए जबकि 12 वनडे में उन्होंने 86 रन बनाए और 18 विकेट चटकाए। बर्नार्ड जूलियन के निधन पर क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) के अध्यक्ष किशोर शैलो ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जूलियन के परिवार दोस्तों और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में उनके प्रति समर्थन बढ़ाया।

क्रिकेट जगत में रहा है बड़ा योगदान

किशोर शैलो ने CWI द्वारा जारी एक बयान में कहा कि जब हम बर्नार्ड जूलियन को सम्मान देते हैं तो हम समावेश और विचार की महत्ता को भी समझते हैं। उनके जाने से हमें यह याद आता है कि एक उद्देश्यपूर्ण जीवन हमें कभी नहीं छोड़ता। उन्होंने आगे कहा कि क्रिकेट वेस्टइंडीज दुख के इस क्षण में आपके साथ खड़ा है और हम आशा करते हैं कि बर्नार्ड को पता था कि जिस क्रिकेट परिवार को उन्होंने आकार देने में मदद की। वह उन्हें कितना महत्व देता था और प्यार करता था, और उन्हें यह शांति मिली होगी कि उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+