ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, टीम से बाहर हुआ ये विस्फोटक ऑलराउंडर
England vs New Zealand, 1st Match: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का पहला उद्घाटन मैच डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड (ENG) और न्यूजीलैंड (NZ) के बीच गुरुवार, 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के हाई-वोल्टेज मैच से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि स्टार बेन स्टोक्स चोट के कारण शुरुआती मैच से बाहर हो गए हैं।
दरअसल, इंग्लैंड के स्टार बेन स्टोक्स कूल्हे की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप के शुरुआती मैच में नहीं खेल सकते हैं। कप्तान जोस बटलर ने बुधवार को स्वीकार किया कि, 'यह जोखिम लेने का समय नहीं है।' बटलर ने कहा कि, 'उनके (स्टोक्स) कूल्हे में हल्की सी चोट लगी है।'

उन्होंने बताया कि, 'वह फिजियो के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हालांकि, यदि वह खेलने के लिए फिट नहीं है, तो वह खेलने के लिए फिट नहीं हैं, क्योंकि यह टूर्नामेंट की शुरुआत में बड़े जोखिम लेने का समय नहीं है। यह एक लंबा टूर्नामेंट होने वाला है।'
दरअसल, 32 वर्षीय स्टोक्स को लंबे समय से चली आ रही घुटने की चोट के कारण गेंदबाज के रूप में उनकी भूमिका समाप्त होने के बाद बल्लेबाज के रूप में विश्व कप के लिए चुना गया है। अगर स्टोक्स चूक जाते हैं तो हैरी ब्रूक को जनवरी में अपने 50 ओवर के डेब्यू के बाद से सातवें वनडे के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है।
बटलर ने 24 वर्षीय ब्रूक के बारे में कहा कि, ' ब्रूक की टी-20 क्रिकेट और टेस्ट फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत रही है। 'हम सभी जानते हैं कि वह कितना शानदार खिलाड़ी है। उन्होंने बहुत अधिक वनडे क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन यह एक ऐसा प्रारूप है जो उनके लिए बिल्कुल उपयुक्त होना चाहिए। इससे उन्हें लंबे समय तक बल्लेबाजी करने और बड़े रन बनाने का मौका मिलेगा।'
इंग्लैंड टीम फुल स्क्वाड:
जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड, हैरी ब्रुक, गस एटकिंसन, रीस टॉपले, डेविड विली।
न्यूजीलैंड टीम फुल स्क्वाड:
डेवोन कॉनवे, विल यंग, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी, मिशेल सेंटनर, जेम्स नीशम।












Click it and Unblock the Notifications