ज़िम्बाब्वे से खेलेगा इंग्लैंड के 2 भाइयों का तीसरा भाई, पिता भी रहे हैं क्रिकेटर, कौन हैं तीनों खिलाड़ी?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के 2 भाइयों का तीसरा भाई ज़िम्बाब्वे की टीम से खेलने के लिए तैयार नज़र आ रहा है। ज़िम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच होने वाली एकदिवसीय सीरीज में इस खिलाड़ी को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। ख़ास बात तो यह है कि तीनों प्लेयर्स के पिता ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है।

यहाँ बात सैम करन और टॉम करन के तीसरे भारी बेन करन की हो रही है। सैम और टॉम दोनों इंग्लिश टीम से खेले हैं लेकिन उनके भाई बेन को ज़िम्बाब्वे टीम में जगह मिली है। वह अपना डेब्यू करने में बेहद करीब हैं। अगर वह खेलने में सफल रहते हैं, तो तीन भाई एक साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में सक्रिय होंगे।

england team

ज़िम्बाब्वे के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज न्यूमैन न्यामुरी को भी पहली बार टीम में शामिल किया है। इस वर्ष अंडर 19 वर्ल्ड कप में उन्होंने छाप छोड़ी है। इस इवेंट में वह ज़िम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

सैम और टॉम के पिता केविन करन भी इंटरनेशनल क्रिकेट में ज़िम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। खेलने के बाद वह ज़िम्बाब्वे छोड़कर इंग्लैंड चले गए थे। बाद में फिर से वह ज़िम्बाब्वे लौट गए थे। पिता की मौत के बाद तीनों भाई इंग्लैंड में आ गए थे। दस साल पहले केविन की मृत्यु हो गई थी।

इसके बाद सैम करन और टॉम करन को इंग्लैंड की टीम में खेलने का मौका मिल गया। इस बीच बेन ज़िम्बाब्वे गए और वहां से खेलने के लिए योग्य होने पर उनको टीम में शामिल कर लिया गया। अगर ज़िम्बाब्वे और इंग्लैंड का कभी मैच होगा, तो सैम और बेन करन का आमना-सामना हो सकता है। फिलहाल बेन करन अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।

ज़िम्बाब्वे टीम इस प्रकार है

टी20 टीम: सिकंदर रज़ा (कप्तान), फ़राज़ अकरम, ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ट्रेवर ग्वांडू, ताकुदज़्वानाशे काइतानो, वेस्ली माधेवेरे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहूरी

एकदिवसीय टीम: क्रेग एर्विन (कप्तान), ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, जॉयलॉर्ड गम्बी, ट्रेवर ग्वांडू, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, विक्टर न्याउची, सिकंदर रजा , शॉन विलियम्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+