T20 World Cup से पहले मिचेल जॉनसन ने जमकर की कोहली की तारीफ, कहा- वो कभी भी मैच पलट सकता है

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के फॉर्म में आने से टीम को काफी मदद मिलेगी। एशिया कप की तरह अगर वर्ल्ड कप में कोहली का बल्ला इस तरह हल्ला करने में कामयाब रहा तो टीम की मुश्किलें कम हो सकती है।

नई दिल्ली, 17 सितंबर। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के फॉर्म में आने से टीम को काफी मदद मिलेगी। एशिया कप की तरह अगर वर्ल्ड कप में कोहली का बल्ला इस तरह हल्ला करने में कामयाब रहा तो टीम की मुश्किलें कम हो सकती है। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में विराट कोहली की जिम्मेदारी बल्ले से रन बनाने की और अधिक बढ़ जाएगी।

मिचेल जॉनसन ने की कोहली की तारीफ

मिचेल जॉनसन ने की कोहली की तारीफ

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने विराट कोहली की खूब तारीफ की है। लीजेंड्स लीग खेलने भारत पहुंचे जॉनसन ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए विराट कोहली को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। मिचेल जॉनसन ने कहा कि विराट कोहली जैसे खिलाड़ी का फॉर्म में आना भारत के लिए वर्ल्ड से पहले बहुत ही अच्छी खबर है, इससे टीम का मनोबल बढ़ेगा।

Recommended Video

    Virat Kohli Australia के खिलाफ ऐसे करने वाले World के एकमात्र बल्लेबाज | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    कोहली के फॉर्म से भारत को होगा फायदा

    कोहली के फॉर्म से भारत को होगा फायदा

    कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए जॉनसन ने कोहली के बारे में कहा कि यह भारत के लिए अच्छा है कि कोहली वापस अपनी लय में लौट चुके हैं। जब टीम का सबसे अच्छा खिलाड़ी रन बनाता है तो वह टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाता है। कोहली के पास ये काबिलियत है। उन्होंने बतौर कप्तान टीम के लिए काफी कुछ किया है, अब वह बतौर बल्लेबाज अपना शत प्रतिशत देना चाहेंगे।

    टी-20 वर्ल्‍ड कप में खल सकती है तेज गेंदबाज की कमी

    टी-20 वर्ल्‍ड कप में खल सकती है तेज गेंदबाज की कमी

    जॉनसन ने कहा कि ऑस्‍ट्रेलिया की स्थिति और पिच को जानते हुए भारत को तेज गेंदबाजी के ज्‍यादा ऑप्शन रखने चाहिए थे। यहां टीम को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऑस्‍ट्रेलिया में आप जरूर तीन तेज गेंदबाज और स्थिति को देखते हुए चार तेज गेंदबाज खिलाना चाहोगे। लेकिन भारत ने अपनी टीम में कुल चार ही तेज गेंदबाजों को जगह दी है, ये फैसला टीम के खिलाफ जा सकती है।

    ऑस्ट्रेलिया में आपको तीन तेज गेंदबाजों को टीम में रखना ही होगा

    ऑस्ट्रेलिया में आपको तीन तेज गेंदबाजों को टीम में रखना ही होगा

    पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने ऑस्ट्रेलिया में आपको तीन तेज गेंदबाजों को टीम में रखना ही होगा उन्होंने कोहली को लेकर कहा कि वह वर्ल्ड कप में टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे। बता दें कि कोहली मैदान में अपने आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कप्तानी छोड़ने के बाद वह काफी शांत नजर आए हैं। कोहली ने 71वें शतक का जश्न भी मैदान पर बेहद शांतिपूर्ण तरीके से मनाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+