Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL 2025 से पहले Preity Zinta के धुरंधर ने अचानक लिया संन्यास, भारत के लिए खेल चुका है इतने मैच

IPL 2025 Preity Zinta Punjab Kings: भारत और हिमाचल प्रदेश के ऑलराउंडर ऋषि धवन ने रविवार 5 जनवरी को भारतीय क्रिकेट के व्हाइट-बॉल फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की। ऋषि धवन ने अपना आखिरी मैच विजय हजारे ट्रॉफी में आंध्र के खिलाफ खेला था और हिमाचल की आठ विकेट की जीत में नाबाद 45* (42) रन बनाने के अलावा दो विकेट (2/34, 8 ओवर) भी चटकाए थे।

इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट (IPL 2025 Preity Zinta Punjab Kings)

रविवार को ऋषि धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबी पोस्ट लिखकर अपने फैसले की घोषणा की और बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड), एचपीसीए (हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) और आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) फ्रेंचाइजी को धन्यवाद दिया, जिनका उन्होंने अपने करियर के दौरान प्रतिनिधित्व किया।

IPL 2025 1

भारत के लिए खेल चुका है इतने मैच

ऋषि धवन ने साल 2016 में मेलबर्न में वनडे मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया और प्रारूप में तीन मैच खेले, जिसमें 12 रन बनाए और एक विकेट भी लिया। सीम ऑलराउंडर ने उसी वर्ष जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टी20I भी खेला और चार ओवरों में 1/42 के आंकड़े दर्ज किए। भारत के लिए वह तीन वनडे और एक टी-20 मैच खेलने में सफल रहे हैं।

संन्यास लेने को लेकर कही ये बात

धवन ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट में लिखा कि मैं भारी मन से भारतीय क्रिकेट (सीमित ओवर) से संन्यास लेने की घोषणा करना चाहता हूं, हालांकि मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है। यह एक ऐसा खेल है जिसने पिछले 20 सालों से मेरे जीवन को परिभाषित किया है। इस खेल ने मुझे अपार खुशी और अनगिनत यादें दी हैं जो हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेंगी।

प्रीति जिंटा की टीम ने जताया था भरोसा

धवन ने 2013-2024 तक मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए आईपीएल में 39 मैच भी खेले। धवन ने अपना आईपीएल करियर 210 रन और 25 विकेट के साथ समाप्त किया। आखिरी बार वह प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में सात पारियों में 196 रन बनाए और आठ विकेट भी झटके।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+