रिद्धिमान साहा को धमकाने के मामले की जांच करेगा बीसीसीआई, दोषी पर होगी कार्रवाई
नई दिल्ली, 21 जनवरी: पिछले कुछ महीनों में भारतीय क्रिकेट एक के बाद एक विवादों में उलझा रहा है। ताजा विवाद अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा का है जिन्होंने व्हाट्सएप मैसेज के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए थे जो उनको एक जर्नलिस्ट ने भेजे थे। 37 साल के साहा को वेस्ट श्रीलंका के खिलाफ आने वाली टेस्ट सीरीज के लिए ड्रॉप कर दिया गया है जिसके बाद साहा ने ट्विटर पर 19 फरवरी को व्हाट्सएप मैसेज के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए और इस बात पर निराशा जताई कि यह कथित पत्रकार उनके साथ किस तरह का बर्ताव कर रहा है।

इस मामले की ताजा जानकारी यह है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस मैटर को अपने संज्ञान में ले लिया है और इसके लिए एक जांच भी कराई जा रही है ताकि पता चल सके कि दोषी कौन है। बीसीसीआई इस मामले में दोषी को बख्शने के मूड में नहीं है और वह यह भी जानना चाहता है कि क्या किसी और क्रिकेटर को भी इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ा है।
यह भी पढ़ें- स्पेन के खिलाफ मुकाबले के लिए हॉकी इंडिया ने घोषित की 22 सदस्यीय महिला टीम
टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि रिद्धिमान साहा बीसीसीआई के एक अनुबंधित क्रिकेटर हैं। बीसीसीआई का मकसद यही है कि उसके खिलाड़ी को कोई ऐसे तंग ना करे। अगर इस तरह के काम काज चल रहे हैं तो बोर्ड को मामले में कूदना होगा।
बता दें रिद्धिमान साहा ने हाल ही में ईएसपीएनक्रिकइंफो को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने यह वादा किया था जब तक वह अपने पद पर बरकरार हैं तब तक साहा की जगह टीम में बनी रहेगी। तब साहा ने कहा था की सबसे बड़ी हैरत की बात यह है कि जब मैं न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में चोट के बावजूद 61 रन बना चुका था तब दादा ने मुझे मैसेज किया और बधाई दी और कहा कि जब तक वह बोर्ड में है तब तक मुझे किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। निश्चित तौर पर अब मैं हैरान हूं कि एक सीरीज के बाद अचानक ऐसा क्या हो गया जो मैं टीम में भी नहीं हूं।
इस तरह की रिपोर्ट भी सामने आई है कि सौरव गांगुली सिलेक्शन मीटिंग में हिस्सेदारी करते हैं। ऐसे में साहा का बयान इस विवाद को और भी लंबा खींच ले जाता है। इस बारे में बात करते हुए बीसीसीआई अधिकारी ने कहा- एक बीसीसीआई अधिकारी को साहा से बात करने और टीम में उनकी जगह का भरोसा दिलाने की जरूरत ही क्या है? जब तक मैं यहां पर हूं उनको चिंता करने की जरूरत नहीं है कितनी गलत बात है ये।
बीसीसीआई अधिकारी आगे कहता है पहले विराट कोहली का मामला घटा, अब यह मामला हो गया और फिर साहा ने एक जर्नलिस्ट के मैसेज के स्क्रीनशॉट को शेयर किया। यह सब क्या बेहूदा चीज चल रही है। पानी सर के ऊपर से जा चुका है और बोर्ड को इस मामले में अब जांच करानी होगी।












Click it and Unblock the Notifications