IPL 2023 फाइनल के बाद होगा एशिया कप के वेन्यू का फैसला, नजर गड़ाए बैठा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
BCCI: बीसीसीआई के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ड 28 मई को आईपीएल फाइनल के बाद आईसीसी (ICC) 50 ओवर के विश्व कप 2023 के स्थानों का फैसला करेगा।

Asia Cup 2023: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से एशिया कप 2023 के वेन्यू (venues) को लेकर बड़ा अपडेट मिला है। बीसीसीआई के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ड 28 मई को आईपीएल फाइनल 2023 के बाद आईसीसी (ICC) 50 ओवर के विश्व कप 2023 के स्थानों का फैसला करेगा।
दरअसल, इस साल एशिया कप की मेजबानी पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को मिली है, लेकिन इंडिया ने इस टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाने से स्पष्ट इनकार कर दिया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह के मुताबिक, एशिया कप की मेजबानी के संबंध में फिलहाल कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के हाइब्रिड मॉडल से सहमत होने के दावों का खंडन किया। एशिया कप का फैसला 28 मई को IPL फाइनल के बाद लिया जाएगा।
जय शाह ने हाल ही में पीटीआई को बताया कि, 'एशिया कप की मेजबानी के संबंध में निर्णय को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। हम आईपीएल में व्यस्त हैं लेकिन बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष अधिकारी आईपीएल फाइनल देखने आ रहे हैं। इस दौरान हम चर्चा करेंगे और उचित समय पर अंतिम निर्णय लेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications