भारतीय टीम का किट स्पॉन्सर बदला जाएगा, हटेगा जर्सी पर लगा लाल रंग का लोगो
बीसीसीआई नए प्रायोजक को लेकर डील के अंतिम चरण में है, नया स्पॉन्सर आने के बाद जर्सी में बदलाव भी देखे जाएंगे।

Indian Team Kit Sponsor: बीसीसीआई ने टीम इंडिया का किट स्पॉटन्सर बदलने की तैयारी कर ली है। खबरों के अनुसार खेल सामग्री बनाने वाली कम्पनी एडिडास अब भारतीय टीम का किट स्पॉन्सर होगा और बोर्ड के साथ डील जल्दी ही होने की संभावना है। इस बारे में चीजें अंतिम चरण में चल रही हैं। हालांकि इससे मुख्य प्रायोजक बायजूज से कोई लेना-देना नहीं है। पिछले कुछ समय में भारतीय टीम का किट स्पॉन्सर उस तरह का नहीं रहा है, जैसा पहले रहा करता था। ऐसे में बोर्ड को इस बात का अहसास था।
चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए बड़ी खबर, प्रमुख खिलाड़ी IPL में वापसी के लिए तैयार
अभी किलर जीन्स है किट स्पॉन्सर
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई का किट स्पॉन्सर इस समय किलर जीन्स है, जिसका स्पोर्ट्स के साथ कोई लेना देना नहीं है। इससे पहले एमपीएल भी थोड़े समय के लिए किट स्पॉन्सर रहा था। अभी भारतीय टीम की जर्सी पर दाएं हाथ की तरफ किलर जीन्स का लाल रंग का लोगो देखने को मिलता है। इसे बदलने के लिए अब एडीडास के साथ बात चल रही है। अगले पांच सालों के लिए यह डील देखने को मिल सकती है।
MPL ने बीच में छोड़ दिया था करार
साल 2020 तक नाइकी कम्पनी के साथ बोर्ड का करार रहा था। नाइकी भी स्पोर्ट्स उत्पाद बनाती है और किट स्पॉटन्सर के रूप में भी काम अच्छा रहा था। बीसीसीआई को नाइकी से 370 करोड़ रुपये की बड़ी राशि पांच सालों के लिए मिली थी। इसके बाद तीन साल के लिए एमपीएल ने डील साइन की थी लेकिन पूरा नहीं कर पाया और बीच में ही इसे छोड़ दिया। उसके बाद किलर जीन्स नया किट स्पॉन्सर बनाकर आया। नई डील फाइनल होने पर जून से जर्सी पर एडीडास का फिलर देखने को मिल सकता है।
एडीडास एक बहुत बड़ा ब्रांड है
किट स्पॉन्सर के रूप में बीसीसीआई ने हमेशा स्पोर्ट्स का सामान बनाने वाली कंपनियों को ही आगे रखा है। पिछले दो सालों में ऐसा नहीं हो पाया था। अब एक बार फिर से चीजें पुराने ट्रैक पर आने की तरफ बढ़ रही हैं। यह देखना भी अहम रहेगा कि एडीडास से बोर्ड की डील कितनी राशि में होगी। एडीडास वर्ल्ड में एक बड़ा ब्रांड है।












Click it and Unblock the Notifications