क्रिकेट स्टेडियम में नहीं होगा 'तंबाकू' और 'गुटखे' का प्रचार! BCCI की कमाई को लग सकता है बड़ा झटका
Tobacco Ads Ban In Stadiums: भारत में क्रिकेट मैचों के दौरान टीवी विज्ञापनों से लेकर मैदान पर होर्डिंग तक में कई तरह के विज्ञापन दिखाई देते हैं। इन विज्ञापनों के जरिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तगड़ी कमाई होती है। लेकिन अब इस स्वास्थ्य मंत्रालय बड़ा फैसला लेने को तैयार है। स्वास्थ्य मंत्रालय एक ऐसा कदम उठाने पर विचार कर रही है, जिससे बीसीसीआई को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
'तंबाकू' और 'गुटखे' का प्रचार होगा बंद
स्वास्थ्य मंत्रालय खास तौर पर उन विज्ञापनों को रोकने की तैयारी में है, जिसका प्रचार बॉलीवुड हस्तियां और पूर्व क्रिकेटर भी करते देखे जा चुके हैं। क्रिकेट मैचों के दौरान तंबाकू के विज्ञापनों को तेजी के साथ प्रमोट किया जाता रहा है। लेकिन अब ऐसा लंबे समय तक देखने को नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय स्टेडियम में लगने वाले 'तंबाकू' और 'गुटखे' की होर्डिंग को बैन करने वाली है।

युवाओं की सेहत को ध्यान में रखकर लिया जा सकता है फैसला
क्रिकेट मैच युवा आबादी के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां क्रिकेट मैचों और सेलिब्रिटी विज्ञापनों के दौरान धूम्ररहित तंबाकू के विज्ञापन दिखाए गए हैं। जो युवाओं को अपनी तरफ काफी आकर्षित करता है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और वैश्विक स्वास्थ्य संगठन वाइटल स्ट्रैटेजीज द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि 2023 में धूम्ररहित तम्बाकू ब्रांडों के सभी सरोगेट विज्ञापनों में से 41.3% क्रिकेट वर्ल्ड कप के अंतिम 17 मैचों के दौरान प्रसारित किए गए थे।
बीसीसीआई से जल्द होगी बातचीत
धूम्ररहित तम्बाकू उत्पादों के विज्ञापन सिर्फ़ अंतरराष्ट्रीय मैचों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि आईपीएल जैसे लोकप्रिय टूर्नामेंट की मेज़बानी करने वाले कई क्रिकेट मैदानों पर भी इनका प्रचलन है। इनमें गुटखा, पान मसाला और चबाने वाले तम्बाकू शामिल है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (DGHS) क्रिकेट आयोजनों के दौरान तंबाकू से संबंधित सभी तरह के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए BCCI से संपर्क कर सकते हैं। मंत्रालय का यह कदम युवा दर्शकों के बीच इन उत्पादों के अप्रत्यक्ष प्रचार को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। हालांकि, इस फैसले से बीसीसीआई की कमाई पर तगड़ा असर देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications