'पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा मयंक..,' T20 World Cup से पहले खौफ में PAK टीम? पाकिस्तानी रिपोर्टर ने किया खुलासा

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान के एक खेल पत्रकार फरीद खान की एक वायरल वीडियो में दावा किया गया कि मयंक यादव टी20 विश्व कप में भारत के लिए खेलेंगे और टीम मैनेजमेंट उन्हें 9 जून को न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के खिलाफ खेल के लिए तैयार करने के लिए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के वीडियो दिखा रहा है।

दरअसल, मयंक पिछले महीने लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के लिए आईपीएल में डेब्यू करने के बाद से ही सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब तक केवल दो मैच खेलने के बावजूद, मयंक अपनी तेज़ गति से पूर्व क्रिकेटरों और विशेषज्ञों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को आरसीबी के खिलाफ खेल के दौरान आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद 156.7 फेंकी।

mayank yadav

मयंक ने दो मैचों में सिर्फ 41 रन देकर छह विकेट लिए हैं। 21 वर्षीय इस खिलाड़ी के आने वाले महीनों में भारत के लिए खेलने की संभावना जताई जा रही है। मयंक पर बोलते हुए, फरीद ने दावा किया कि पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल, जो एलएसजी के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा हैं, मयंक को टी20 विश्व कप के लिए तैयार करने के लिए काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 'खेल का मैदान सज जाएगा....,' पाकिस्तान में ICC टूर्नामेंट खेलने जाएगा भारत? IPL के बीच आया बड़ा अपडेट

फरीद ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उनके द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि, 'मयंक यादव भारत की टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा होंगे। मैं आपको आश्वासन देता हूं। आप मेरी पोस्ट का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। भारत उन्हें तैयार कर रहा है और वह पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे। बीसीसीआई पहले से ही उन्हें भारत के खिलाफ हारिस रऊफ के स्पैल के वीडियो दिखा रहा है।'

पिछले टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल एलएसजी में हैं, वह मयंक को तैयार कर रहे हैं।' हालांकि, फरीद को अपनी भविष्यवाणी के लिए फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मैच 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जायेगा। गौरतलब है कि ICC T20 World Cup 2024 की मेजबानी वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका संयुक्त रूप से कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+