Asia Cup ट्रॉफी के बिना भी BCCI ने कमाए 100 करोड़? देखते रह गए मोहसिन नकवी, पाकिस्तान को मिला करारा जवाब!
Asia Cup, BCCI News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 बहुत शानदार रहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड को एशिया कप 2025 की मेजबानी के कारण 100 करोड़ रुपये से अधिक का जबरदस्त वित्तीय लाभ हुआ है। इस बड़े लाभ के कारण बीसीसीआई को इस वित्तीय वर्ष में लगभग 6700 करोड़ रुपये की कमाई होने की उम्मीद है।
एशिया कप से बीसीसीआई को जबरदस्त फायदा (Asia Cup, BCCI News)
एशिया कप का आयोजन मूल रूप से भारत में होना था। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच मई में हुई सैन्य झड़प और उसके बाद के तनाव के कारण टूर्नामेंट को दुबई और अबू धाबी जैसे न्यूट्रल वेन्यू पर स्थानांतरित करना पड़ा। मेजबानी का अधिकार बीसीसीआई के पास ही रहा। इसी मेजबानी शुल्क ने बोर्ड के राजस्व में भारी वृद्धि कर दी है। टूर्नामेंट का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ था, जिसे भारत ने जीता था, हालांकि यह टूर्नामेंट कई विवादों से घिरा रहा।

IPL का गिरता ग्राफ बना चिंता का विषय
यह अच्छी खबर ऐसे समय में आई है जब लगातार दूसरे साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वैल्यूएशन में गिरावट की खबरें सामने आई हैं। दुनिया की सबसे अमीर टी20 लीग के मूल्य में कमी ने बीसीसीआई के खेमे में खतरे की घंटी बजा दी है, जिससे बोर्ड के अस्थिर भविष्य की आशंकाएं बढ़ गई हैं। हालांकि, BCCI ने हाल के वर्षों में मीडिया अधिकार समझौतों और आईसीसी (ICC) के साथ राजस्व-साझेदारी मॉडल के माध्यम से IPL पर अपनी निर्भरता को कम करने का प्रयास किया है, लेकिन IPL का गिरता ग्राफ चिंता का विषय बना हुआ है।
बीसीसीआई के वार्षिक बजट 2025-26 में राजस्व वृद्धि
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के वार्षिक बजट 2025-26 के दस्तावेज में राजस्व वृद्धि के कारणों का जिक्र किया गया है। एशिया कप की मेजबानी के शुल्क के अलावा अंतरराष्ट्रीय दौरों और मीडिया अधिकारों से भी बोर्ड को बड़ा लाभ होने की उम्मीद है। दस्तावेज़ के मुताबिक बीसीसीआई को अंतरराष्ट्रीय दौरों से होने वाले अधिशेष में 109.04 करोड़ रुपये की वृद्धि होने का अनुमान है, जिसका श्रेय एशिया कप होस्टिंग शुल्क और ICC टी20 विश्व कप भागीदारी शुल्क को जाता है।












Click it and Unblock the Notifications