BCCI का बड़ा ऐलान, अब महिला खिलाड़ियों को भी पुरुष क्रिकेटरों के बराबर मिलेगी मैच फीस

बीबीसीआई (BCCI) ने भारतीय महिला खिलाड़ियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पुरुष टीम और महिला टीम के खिलाड़ियों की सैलरी को बीसीसीआई ने समान करने का ऐलान किया है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट करके इसका ऐलान किया। जय शाह ने ट्वीट करके लिखा, मैं इस बात की जानकारी देते हुए खुशी महसूस कर रहा हूं कि भेदभाव को खत्म करने की दिशा में यह पहला कदम है, हम महिला क्रिकेट टीम की क्रिकेटरों की सैलरी को समान किया जा रहा है। अब महिला और पुरुष दोनों ही क्रिकेटरों की सैलरी समान होगी, हम क्रिकेट में लैंगिग समानता के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं।

Recommended Video

    BCCI का फैसला, Women Cricketers को मिलेगी Men Players के बराबर मैच Fees | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    women cricket

    जय शाह ने कहा बीसीसीआई महिला क्रिकेटर भी अब वही मैच फीस हासिल करेंगी जो पुरुष टीम के खिलाड़ी हासिल करते हैं। टेस्ट मैच के लिए अब महिला और पुरुष दोनों को 15 लाख रुपए की मैच फीस मिलेगी, वनडे क्रिकेट में 6 लाख रुपए मैच फीस मिलेगी, टी-20 क्रिकेट के लिए 3 लाख रुपए मैच फीस मिलेगी। जय शाह ने कहा कि महिला क्रिकेटर्स को समान वेतन देना मेरी प्राथमिकता और प्रतिबद्धता थी। मैं बीसीसीआई का इसके लिए शुक्रिया अदा करता हूं। जय हिंद।

    गौर करने वाली बात है कि इससे पहले वरिष्ठ महिला क्रिकेटर्स को प्रतिदिन मैच फीस 20 हजार रुपए मिलती थी। जोकि अंडर-19 पुरुष क्रिकेटरों के बराबर थी। सीनियर पुरुष क्रिकेटर्स को प्रति दिन मैच फीस 60 हजार रुपए मिलते थे। महिला और पुरुष की मैच सैलरी में काफी बड़ा अंतर था। लेकिन बीसीसीआई के ऐलान के बाद अब यह भेदभाव दूर हो जाएगा। 2022 से पहले महिला क्रिकेटर्स को मिलने वाली मैच फीस की बात करें तो यह सिर्फ 12500 रुपए थी। सबसे पहले महिला और पुरुष क्रिकेटर्स को समान सैलरी देने की शुरुआत न्यूजीलैंड क्रिकेटर बोर्ड ने की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+