BCCI: 25 सितंबर को होगी बीसीसीआई की एजीएम, World Cup 2023 की तैयारियों को दिया जाएगा अंतिम रूप
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 92वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) 25 सितंबर को गोवा के एक फाइव स्टार होटल में होगी। आगामी बैठक के एजेंडे में कुल 18 बिंदु हैं जिसमें ओम्बड्समैन और कंडक्टर ऑफिसर की नियुक्ति के साथ-साथ पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप की तैयारियों को अंतिम रूप देना भी शामिल है।
वर्ल्ड कप 2023 से पहले होगी मीटिंग
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सभी पदाधिकारी अपने पद पर बने रहेंगे, क्योंकि संचालन संस्था वनडे वर्ल्ड कप से पहले 25 सितंबर को गोवा में अपनी वार्षिक आम बैठक आयोजित करने वाली है। बीसीसीआई की आखिरी एजीएम अक्टूबर 2022 में आयोजित की गई थी और एक एसजीएम इस साल 27 मई को आयोजित की गई थी और आगामी एजीएम के एजेंडे में पहला बिंदु बैठकों के मिनटों को अंतिम रूप देना होगा।

वर्ल्ड कप की तैयारियों को दिया जाएगा अंतिम रूप
आगामी बैठक के एजेंडे में कुल 18 बिंदु हैं, जिसमें ओम्बड्समैन और नैतिक अधिकारी की नियुक्ति के साथ-साथ 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप की तैयारियों को अंतिम रूप देना भी शामिल है। एजेंडे में बीसीसीआई की नियुक्ति भी शामिल है। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) में प्रतिनिधि, क्रिकेट समितियों, स्थायी समितियों और अंपायर समिति की नियुक्तियां भी शामिल हैं।
मीटिंग में दो प्रतिनिधियों का चुनाव और उन्हें शामिल किया जाएगा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में आम सभा के दो प्रतिनिधियों का चुनाव और उन्हें शामिल किया जाएगा, साथ ही आईपीएल (IPL) की गवर्निंग काउंसिल में भारतीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन (ICA) के एक प्रतिनिधि को शामिल किया जाएगा।
साल 2023-24 के लिए वार्षिक बजट
इसके अलावा एजेंडे में वर्ष 2022-23 के लिए कोषाध्यक्ष की रिपोर्ट और ऑडिट खातों को अपनाना और वर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक बजट को अपनाना भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications