IPL मिनी ऑक्शन के लिए 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों की छटनी, सिर्फ 350 प्लेयर्स पर लगेगी बोली, 35 नए नाम की एंट्री

IPL 2026 Auction List: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की अंतिम लिस्ट जारी कर दी है। फ्रेंचाइजी के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद शुरुआती 1,355 नामों को छांटकर अब केवल 350 खिलाड़ियों को ही नीलामी में शामिल किया गया है। यह मिनी-ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरेना में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा।

डी कॉक पर लग सकती है बड़ी बोली (IPL 2026 Auction List)

इस लिस्ट की सबसे बड़ी खबर साउथ अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की वापसी है। वह शुरूआती लिस्ट में शामिल नहीं थे, लेकिन एक फ्रेंचाइजी के प्रस्ताव पर उन्हें वापस जोड़ा गया है। अंतर्राष्ट्रीय संन्यास से वापसी के बाद उनके हालिया शतक ने टीमों के बीच दिलचस्पी बढ़ा दी है। पिछले मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में बिकने वाले डी कॉक का बेस प्राइस इस बार 1 करोड़ रुपये रखा गया है।

IPL 2026 1

इन खिलाड़ियों का लिस्ट में शामिल हुआ नाम

अंतिम सूची में कुल 35 नए चेहरे शामिल किए गए हैं, जिनमें कई बड़े अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू नाम हैं। श्रीलंका से ट्रैवीन मैथ्यू, बिनुरा फर्नांडो, कुसल परेरा और दुनिथ वेल्लालागे जैसे खिलाड़ी शामिल हुए हैं। इनके अलावा अफगानिस्तान के अरब गुल और वेस्टइंडीज के अकीम ऑगस्टे भी पहली बार लिस्ट में हैं। बीसीसीआई ने घरेलू सर्किट के भी 23 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिनमें विष्णु सोलंकी, परीक्षित वालसंगकर, और सादेक हुसैन जैसे नाम शामिल हैं।

मिनी ऑक्शन में सबसे पहले अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके खिलाड़ियों की नीलामी होगी। इन्हें बल्लेबाज, ऑलराउंडर, विकेटकीपर-बल्लेबाज, तेज गेंदबाज और स्पिनर जैसे स्पेशलिस्ट रोल के अनुसार बांटा गया है। इसके बाद अनकैप्ड खिलाड़ियों की नीलामी इसी क्रम में होगी। लास्ट में एक्सेलेटर राउंड के साथ ऑक्शन की समाप्ति की जाएगी।

विदेश में शामिल नए खिलाड़ी: अरब गुल, माइल्स हैमंड, डैन लैटेगन, क्विंटन डी कॉक, कॉनर एज़थरहुइज़न, जॉर्ज लिंडे, बयांदा माजोला, ट्रैवीन मैथ्यू, बिनुरा फर्नांडो, कुसल परेरा, डुनिथ वेल्लालेज, अकीम ऑगस्टे।

भारतीय: सादेक हुसैन, विष्णु सोलंकी, साबिर खान, बृजेश शर्मा, कनिष्क चौहान, एरॉन जॉर्ज, जिक्कू ब्राइट, श्रीहरि नायर, माधव बजाज, श्रीवत्स आचार्य, यशराज पुंजा, साहिल पारख, रोशन वाघसरे, यश डिचोलकर, अयाज़ खान, धुरमिल मतकर, नमन पुष्पक, परीक्षित वलसांगकर, पूरव अग्रवाल, ऋषभ चौहान, सागर सोलंकी, इज़ाज सावरिया, अमन शेखावत।

IPL 2026

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+