Champions Trophy के लिए पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम? सामने आई सबसे बड़ी अपडेट

Champions Trophy 2025, Latest News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान न जाने की अफवाहों को खारिज कर दिया है। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि भारत आईसीसी से अपने मैच किसी और स्थान पर कराने का अनुरोध करेगा।

अब तक नहीं हुआ है फैसला

हालांकि, राजीव शुक्ला ने स्पष्ट किया कि बीसीसीआई या भारत सरकार द्वारा अब तक कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है। भारत ने 2008 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है और उनकी आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2013 में हुई थी। तब से दोनों टीमें केवल ICC टूर्नामेंट और एशिया कप मैचों में ही एक-दूसरे से भिड़ी हैं। रोहित शर्मा और उनकी टीम पाकिस्तान जाएगी या नहीं, यह तय करने से पहले विदेश मंत्रालय स्थिति की समीक्षा करेगा।

BCCI 1

पीसीबी ने कर ली है तैयारी

राजीव शुक्ला ने फोन पर दिप्रिंट से कहा कि हमें नहीं पता कि किस स्रोत ने यह जानकारी दी। बीसीसीआई ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अगले साल फरवरी/मार्च में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले तीन स्टेडियमों को बेहतर बनाने के लिए 12.80 बिलियन रुपये आवंटित किए हैं। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम, कराची के नेशनल बैंक क्रिकेट एरिना और रावलपिंडी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को इस आयोजन के लिए बेहतर बनाया जाएगा।

भारत सरकार लेगी आखिरी फैसला

राजीव शुक्ला ने दोहराया कि चैंपियंस ट्रॉफी के मामले में हम वही करेंगे जो भारत सरकार हमसे करने को कहेगी। हम अपनी टीम तभी भेजेंगे जब भारत सरकार इजाजत देगी। इसलिए हम भारत सरकार के फैसले के अनुसार ही चलेंगे।

पिछली बार भारत को मिली थी हार

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्रस्तावित डेट 19 फरवरी से 9 मार्च तक हैं। इस आयोजन से आठ साल के अंतराल के बाद ICC चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी होगी, इसका आखिरी आयोजन 2017 में हुआ था जब पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को हराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+