Women IPL को लेकर सौरव गांगुली ने किया बड़ा ऐलान, बताया कब से शुरू हो सकता है टूर्नामेंट

Women IPL
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट के लिये बड़ी और अच्छी खबर आयी है। महिला आईपीएल का लंबे समय से इंतजार कर रहे फैन्स और क्रिकेटर्स को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने राहत भरी खबर देते हुए बताया है कि जल्द ही इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा सकता है। सौरव गांगुली ने महिला आईपीएल पर बीसीसीआई का रुख साफ करते हुए कहा है कि यह टूर्नामेंट शुरू होने के अपने आखिरी चरण में हैं और उनके अनुसार 2023 से इसके पहले सीजन की शुरुआत की जा सकती है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा,'हम फिलहाल उस स्तर पर पहुंच चुके हैं जहां पर हम महिला आईपीएल के पूरे टूर्नामेंट को आयोजित कर सकते हैं। इसका आयोजन होना पूरी तरह से तय है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम अगले साल जो कि 2023 में इसे शुरू कर सकते हैं और यह एक फुल फ्लेजड महिला आईपीएल को शुरू करने का बहुत अच्छा समय भी रहेगा। मुझे उम्मीद है कि यहां पुरुष आईपीएल की तरफ काफी बड़ा और सफल साबित होगा।'

और पढ़ें: भारतीय टीम के पूर्व मैनेजर ने कुंबले-विराट के रिश्ते पर किया चौंकाने वाला खुलासा, बताई झगड़े की असल वजह

उल्लेखनीय है कि 2017 के महिला वनडे विश्वकप और टी20 विश्वकप 2020 में रनर्स अप रहने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने लिये काफी फैन्स इकट्ठा कर लिये हैं, तो वहीं पर महिला क्रिकेटर्स भी खेल को आगे बढ़ाने के लिये काफी समय से महिला आईपीएल की मांग कर रही हैं। हालांकि काफी आवाज उठाये जाने के बावजूद बीसीसीआई अभी तक महिला बिग बैश लीग और पिछले साल शुरू हुए महिला द हंड्रेड की तर्ज पर महिला आईपीएल को शुरू करने से कतराता ही नजर आया है।

फिलहाल बीसीसीआई महिला आईपीएल के बजाय 3 टीमों के टी20 टूर्नामेंट महिला टी20 चैलेंज का आयोजन कराता है जो कि पुरुष आईपीएल के प्लेऑफ मैचों के दौरान खेला जाता है। इस टूर्नामेंट का आगाज 2018 में दो टीमों के साथ हुआ था, जिसमें सिर्फ एक ही मैच खेला गया, तो वहीं पर 2019 और 2020 में 3 टीमों के साथ इसे खेला गया। कोरोना वायरस की वजह से 2021 में इसका आयोजन नहीं किया जबकि 2022 में एक बार फिर से आयोजित किया जाना है।

और पढ़ें: 'आधा भी कर लिया हासिल तो सफल हो जायेगा करियर', धोनी से रिजवान की तुलना पर भड़के पूर्व पाक कप्तान

बीसीसीआई ने अभी तक महिला आईपीएल आयोजित नहीं कराने के पीछे एक ही वजह दी है कि भारतीय क्रिकेट में घरेलू स्तर पर महिला खिलाड़ियों की वो गहरायी उपलब्ध नहीं है जो कि इस टूर्नामेंट के लिये चाहिये होती है। 2019 में गांगुली ने 7 टीमों के महिला आईपीएल पर बात करते हुए कहा था कि आपको बहुत सारे महिला खिलाड़ी चाहिये होंगे। मैं अगले 4 सालों में 7 टीमों वाले महिला आईपीएल का आयोजन देख रहा हूं जिसमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हिस्सा लेते नजर आयेंगे।

गौरतलब है कि 2018-19 के बाद से मौजूदा समय में घरेलू स्तर पर 1100 महिला क्रिकेटर्स रजिस्टर्ड हैं जो कि किसी डोमेस्टिक सीजन में खेलती हुई नजर आती है और करीब 40 ऐसे प्लेयर्स हैं जिन्होंने या तो भारतीय टीम के लिये खेला है या फिर वो चयन के लिये टीम के मुहाने पर खड़ी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+