‘IND vs PAK सिर्फ आम मैच, Asia Cup पर ध्यान दो’, जानें सौरव गांगुली ने ऐसा क्यों कहा..

बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आगामी एशिया कप में होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

नई दिल्ली, 17 अगस्त: बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आगामी एशिया कप में होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दादा का ऐसा कहना है कि भारत-पाक सिर्फ एक आम मुकाबला है, टीम इंडिया का फोकस एशिया कप टूर्नामेंट जीतने पर होना चाहिए। एशिया कप का आगाज 27 अगस्त से होगा। वहीं, भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से करेगी। ये मैच 28 अगस्त को खेला जाएगा।

मेरे लिए ये सिर्फ एशिया कप

मेरे लिए ये सिर्फ एशिया कप

अपनी कप्तानी में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को कई यादगार जीत दिलाने वाले सौरव गांगुली ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा, ''मैं इसे एशिया कप के तौर पर देख रहा हूं। मैं भारत और पाकिस्तान के रूप में कोई टूर्नामेंट नहीं देखता। जब मैं अपने खेल के दिनों में हुआ करता था, तो भारत और पाकिस्तान मेरे लिए एक मैच था। मैं हमेशा टूर्नामेंट जीतने के लिए देखता था।''

जीत सकता है भारत

जीत सकता है भारत

गांगुली ने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम की भी जमकर तारीफ की। पूर्व कप्तान का मानना है कि टीम इंडिया लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और टीम की बढ़िया लय को देखते हुए ये खिताब भी जीत सकती है। दादा के मुताबिक, ''भारत एक अच्छी टीम है और उन्होंने हाल के दिनों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि टीम एशिया कप में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।''

भारत का पलड़ा भारी

भारत का पलड़ा भारी

सौरव गांगुली भले ही भारत बनाम पाकिस्तान मैच को एक आम मुकाबले की तरह लें, लेकिन फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दुनियाभर के फैंस के साथ-साथ क्रिकेट के जानकारों को भी भारत-पाक के बीच एक हाईवोल्टेज मैच की पूरी उम्मीद है। एशिया कप के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 14 मैच खेले गए हैं, इस दौरान भारत ने 8 और पाकिस्तान ने 5 जीते। एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका। बता दें कि पाकिस्तान ने आखिरी बार इस टूर्नामेंट में 2014 के भारत को हराया था।

एशिया कप के लिए भारत की टीम

एशिया कप के लिए भारत की टीम

  • टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।
  • रिजर्व खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+