Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

WTC Final 2023: 'हमारी हार तो पहले दिन ही तय हो गई थी', BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी का बड़ा बयान

BCCI President Roger Binny: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को मिली शर्मनाक हार के बाद लगातार क्रिकेट के दिग्गज इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

WTC 2023 Final, BCCI President Roger Binny: बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने भी अब भारत की हार पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। रोजर बिन्नी के मुताबिक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले ही दिन भारत मुकाबला हार गया था। भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अब बीसीसीआई टीम में कुछ फेरबदल भी कर सकती है।

ऑस्ट्रेलिया से मिली हार: ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले ही दिन से भारत के खिलाफ अपना दबदबा बनाए रखा। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रनों का स्कोर खड़ा कर भारत को इस मुकाबले में काफी पीछे धकेल दिया था। जिसके बाद दबाव में भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रही और मैच को बड़े अंतर से गंवा बैठी।

Roger Binny

रोजर बिन्नी ने कही यह बात: बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने भारत की हार के बाद बड़ा बयान दिया है। बीसीसीई चीफ ने अपने बयान में कहा कि भारतीय टीम इस टेस्ट मैच में पहले ही दिन हार गई थी। रोजर बिन्नी के मुताबिक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हार का अंतर हेड और स्मिथ की वो पार्टनरशिप रही। जिसे तोड़ने में भारतीय गेंदबाज नाकाम रहे।

बढ़ाया टीम का हौसला: रोजर बिन्नी ने आगे कहा कि हमें इस हार के बाद भी अपने आत्मविश्वास को बनाए रखना चाहिए। हेड और स्मिथ की वो साझेदारी अगर नहीं होती तो यह मुकाबला बिल्कुल बराबरी पर रहता। बिन्नी ने कहा कि भविष्य में हमारे सामने कई बड़े टूर्नामेंट हैं, जिसमें वर्ल्ड कप भी घर पर होना है। ऐसे में टीम के खिलाड़ियों को अपनी तैयारियों पर ध्यान देना चाहिए।

आईसीसी ट्रॉफी से दूर भारत: साल 2013 के बाद से भारतीय टीम का आईसीसी खिताब जीतने का सपना अब तक साकार नहीं हो सका है। भारत के पास इस साल वर्ल्ड कप में एक और मौका होगा। भारत के लिए अच्छी बात ये है कि इस साल वर्ल्ड कप भारत में होना है। जिसका फायदा टीम के खिलाड़ियों को पहुंच सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+