BCCI ने अचानक Delhi से क्यों छिनी टूर्नामेंट की मेजबानी? रातों-रात इस शहर में शिफ्ट करने पड़े नॉकआउट मुकाबले
देश की राजधानी दिल्ली की हवा अब इतनी जहरीली हो चुकी है कि यहां क्रिकेट खेलना भी नामुमकिन हो गया है! दम घोंटने वाले प्रदूषण के इस कहर के सामने BCCI को भी झुकना पड़ गया है, जिसके चलते बोर्ड ने एक बड़ा और अप्रत्याशित फैसला लिया है।
दरअसल, खिलाड़ियों को जहरीली हवा से सुरक्षित रखने के लिए, अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले दिल्ली से मुंबई शिफ्ट कर दिए गए हैं। आखिर, कैसे प्रदूषण ने खिलाड़ियों को मैदान छोड़ने पर मजबूर कर दिया और क्या हैं इसके पीछे के चौंकाने वाले आंकड़े।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, BCCI ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) से 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक मैचों की मेजबानी के लिए मौखिक रूप से तैयार रहने का अनुरोध किया है। एमसीए के एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि, 'हमें आज बीसीसीआई से फोन आया था, जिसमें बताया गया कि राजधानी में गंभीर वायु प्रदूषण के कारण अंडर-23 नॉकआउट मैचों के लिए एमसीए को चुना गया है। ऐसे हालात में क्रिकेट नहीं खेला जा सकता है।'
प्रदूषण की स्थिति और पिछला विवाद
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 तक पहुंच गया, जो 'गंभीर' (severe) कैटेगरी में आता है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली का अनुमान है कि अगले छह दिनों तक भी दिल्ली की हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में ही रहेगी।
- पिछला उदाहरण: बीसीसीआई ने पहले भी इसी वजह से 14 नवंबर को दिल्ली में होने वाला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच कोलकाता स्थानांतरित कर दिया था।
- 2017 का विवाद: दिसंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली टेस्ट के दौरान औसत AQI 316 था। उस मैच में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लहिरू गमागे को सांस लेने में तकलीफ के कारण खेल रोकना पड़ा था, और खिलाड़ियों को मास्क पहनना पड़ा था। ड्रेसिंग रूम में ऑक्सीजन सिलेंडर भी पहुंचाए गए थे।
- नया नियम: दिल्ली-एनसीआर के वायु प्रदूषण पर निगरानी रखने वाले निकाय CAQM ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) में बड़े बदलाव का सुझाव दिया है, जिसका अर्थ है कि प्रदूषण का स्तर मौजूदा मानदंडों की तुलना में कम होने पर भी विभिन्न उपाय (जैसे यात्रा या काम से संबंधित) लागू किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications