19 साल का खिलाड़ी बनेगा भारत का अगला Hardik Pandya.. U-19 WC से मिली थी पहचान

नई दिल्ली, 17 सितंबर: न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को सौंपी गई है, जबकि अंडर-19 वर्ल्ड कप से छाप छोड़ने वाले राज अंगद बावा को भी पहली बार इंडिया ए की टीम का हिस्सा बनाया गया है। माना जा रहा है कि भारतीय चयनकर्ता राज बावा को हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के ऑप्शन के रूप में देख रहे हैं।

बीसीसीआई को मिला हार्दिक का ऑप्शन?

बीसीसीआई को मिला हार्दिक का ऑप्शन?

न्यूज एजेंसी PTI की खबर के मुताबिक, बीसीसीआई 19 वर्षीय राज बावा को हार्दिक पांड्या के विकल्प के रूप में तैयार कर रही है। इससे पहले हार्दिक के विकल्प के तौर पर शिवम दुबे और विजय शंकर जैसे हरफनमौला खिलाड़ियों को आजमाया गया था, लेकिन दोनों फ्लॉप रहे। ऐसे में चयनकर्ता तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर खिलाड़ियों का एक पूल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। भारत के पास स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर के कई विकल्प हैं, लेकिन निचले मध्य क्रम वाले अच्छी बल्लेबाजी के साथ तेज गेंदबाजी करने वालों की संख्या काफी कम है। न्यूजीलैंड ए के खिलाफ राज के पाक खुद को साबित करने का शानदार मौका रहेगा।

हार्दिक के वर्कलोड को करना है कम

हार्दिक के वर्कलोड को करना है कम

बोर्ड स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बढ़ते वर्कलोड को कम करना चाहते हैं। पिछले दो-ढाई साल पांड्या के लिए करियर के लिए काफी उतार चढ़ाव भरे रहे। पीठ के चोट के चलते वो लंबे समय से टीम से बाहर भी रहे और जब कमबैक किया, तो सही से गेंदबाजी नहीं कर सके। हालांकि, मौजूदा समय में वह एक बार फिर से गेंद और बल्ले से टीम के लिए बढ़िया योगदान दे रहे हैं। लेकिन समय रहते बीसीसीआई को उनका एक अच्छा विकल्प तैयार करना होगा।

अंडर-19 वर्ल्ड कप में दिखाया था दम

अंडर-19 वर्ल्ड कप में दिखाया था दम

राद बावा ने इस साल खेले गए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप भारत को चैंपियन बनाने में बड़ा रोल प्ले किया था। उन्होंने 6 मैचों में 9 विकेट लेने के साथ कुल 252 रन भी बनाए थे, जिममें यूगांडा के खिलाफ उनकी 162 रनों की नाबाद पारी भी शामिल थी। टूर्नामेंट के फाइनल में राज ने इंग्लैंड के खिलाफ 31 रन देकर 5 विकेच अपनी झोली में डाले थे।

न्यूजीलैंड ए सीरीज का शेड्यूल

न्यूजीलैंड ए सीरीज का शेड्यूल

इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच 22 से 27 सितंबर के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला वनडे 22 सितंबर, दूसरा 25 सितंबर और आखिरी मुकाबला 27 सितंबर को होगा। ये तीनों मैच चेन्नई के एमए चिंदाबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। राज बावा के अलावा कप्तान सैमसन और ओपनर पृथ्वी शॉ पर सभी की नजरें रहेंगी।

इंडिया ए के लिए चुनी गई टीम

इंडिया ए के लिए चुनी गई टीम

इंडिया ए: संजू सैमसन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अभिमन्यु ईश्वरन, ऋतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, रजत पाटीदार, केएस भरत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, शबाज अहमद, राहुल चाहर, तिलक वर्मा, कुलदीप सेन, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, नवदीप सैनी , राज अंगद बाव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+