31 मार्च से भारत में टी-20 सीरीज खेलेगी नेपाल की टीम, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

BCCI Help Nepal Cricket: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई ने नेपाल क्रिकेट को एक बड़ी खुशखबरी दी है। हाल ही में अफगानिस्तान की टीम ने भारत का दौरा किया था। अफगानिस्तान के बाद अब नेपाल की टीम भी भारत में आकर टी-20 सीरीज खेलने वाली है।

नेपाल क्रिकेट के लिए बड़ी खबर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत में होने वाली टी-20 सीरीज की शुरुआत 31 मार्च से की जाएगी। जिसका फाइनल मुकाबला 7 मार्च को खेला जाएगा। नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन यानी कि सीएएन को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से यह बड़ी सौगात मिली है।

BCCI 1

बीसीसीआई ने उठाया बड़ा कदम

भारत में नेपाल का सामना बड़ौदा और गुजरात की टीमों से होगा। कुछ दिन पहले ही सीएएन के अध्यक्ष दिल्ली में बीसीसीआई सचिव जय शाह से मुलाकात की थी। ऐसा माना जा रहा है कि मुलाकात के दौरान उन्होंने नेपाल क्रिकेट को बढ़ावा देने की गुजारिश की थी। जिसके बाद अब बीसीसीआई ने नेपाल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कदम बढ़ाया है।

बता दें कि नेपाल की टीम भारत के दौरे पर अपना बेस्ट प्रदर्शन देना चाहेगी। 31 मार्च से होने वाले टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का मौका होगा। इस टूर्नामेंट में फाइनल से पहले तीनों ही टीम आपस में दो-दो मुकाबला खेलेगी। नेपाल नेपाल की टीम का सामना बड़ौदा और गुजरात से वापी में होने वाला है। इस टूर्नामेंट का इंतजार फैंस भी बेसब्री से कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+