Asian Games 2023: एशियाई गेम्स में हिस्सा लेगी भारतीय पुरुष और महिला टीम, BCCI ने दी मंजूरी

Asian Games 2023: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की अपेक्स कॉउंसिल ने एशियाई खेल 2023 के लिए भारत की पुरुष और महिला टीमों की भागीदारी को मंजूरी दे दी है। बीसीसीआई ने पुष्टि की है कि भारतीय क्रिकेट टीम आगामी एशियाई खेलों में भाग लेगी।

बीसीसीआई अधिकारियों ने शुक्रवार को पीटीआई के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की। इस साल सितंबर-अक्टूबर में हांगझोउ में होने वाले एशियाई खेलों के लिए पुरुष और महिला टीमों की भागीदारी की मंजूर दी गई है। इस दौरान पुरुष टीम के लिए टूर्नामेंट 28 सितंबर को शुरू होगा, जबकि महिला टीम के लिए टूर्नामेंट 19 सितंबर को शुरू होगा।

indian cricket team

रिपोर्टों में सुझाव दिया गया है कि बीसीसीआई कॉन्टिनेंटल कप में भाग लेने के लिए दूसरी पंक्ति की भारतीय टीम भेजी जाएगी, पुरुषों की 'बी स्क्वाड' टीम को एशियन गेम्स (Asian Games 2023) में इसलिए भेजा जाएगा क्योंकि मुख्य टीम 5 अक्टूबर से 23 नवंबर तक घरेलू मैदान पर खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप में व्यस्त रहेगी। जबकि महिलाओं की मुख्य टीम टूर्नामेंट में भाग लेगी।

पिछली बार जब 2014 में एशियाई खेलों में क्रिकेट को शामिल किया गया था, तब भारत ने एशियाई खेले में कोई टीम नहीं उतारी थी। हालांकि, बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए एक नोट के अनुसार, बोर्ड ने दोनों टीमों को 'प्रभावी योजना, संचार और समन्वय' के माध्यम से 'भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप राष्ट्रीय हित में योगदान देने के लिए' भेजने का निर्णय लिया है। पुरुष और महिला दोनों टीमों को 15 जुलाई तक अंतिम रूप दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+