Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BCCI और Dream11 का रिश्ता टूटा, कमाई पर होगा कितना असर? ऑनलाइन गेमिंग बिल ने बदला सब कुछ!

BCCI and Dream11: एशिया कप 2025 से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और फैंटेसी स्पोर्ट्स की दिग्गज कंपनी ड्रीम 11 (Dream11) ने अपना साझेदारी का रिश्ता खत्म कर दिया है। इसकी वजह हाल ही में संसद में पारित हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल है। इस फैसले से क्रिकेट फैंस पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन कंपनियों के लिए यह बड़ा झटका है।

BCCI और Dream11 का रिश्ता खत्म (BCCI and Dream11)

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि BCCI और Dream11 अपना रिश्ता खत्म कर रहे हैं। हम भविष्य में ऐसी किसी भी संस्था के साथ जुड़ाव नहीं रखेंगे। संसद में पास हुए इस नए कानून के मुताबिक कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन मनी गेमिंग सर्विस नहीं देगा और न ही ऐसा कोई विज्ञापन करेगा जो सीधे या परोक्ष रूप से ऑनलाइन मनी गेम खेलने को बढ़ावा देता हो।

BCCI 1

बीसीसीआई की कमाई पर बड़ा असर

इस कानून ने फैंटेसी गेमिंग कंपनियों के लिए बड़ा झटका दिया है, क्योंकि उनका पूरा बिज़नेस मॉडल इसी पर आधारित था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Dream11 और My11Circle मिलकर हर साल BCCI को लगभग 1,000 करोड़ रुपये का योगदान देते थे। Dream11 का ही टीम इंडिया के टाइटल स्पॉन्सरशिप का 2023-2026 का करार 44 मिलियन डॉलर (करीब 358 करोड़ रुपये) का था। अब यह डील खत्म हो गई है, जिससे BCCI की कमाई पर सीधा असर पड़ेगा।

जानिए कंपनी ने क्या कहा

इस फैसले के बाद ड्रीम 11 कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि हम हमेशा कानून का पालन करने वाली कंपनी रहे हैं। हमें लगता है कि प्रगतिशील कानून आगे का रास्ता था, लेकिन हम सरकार के निर्णय का सम्मान करेंगे और नए बिल का पालन करेंगे। फैंटेसी ऐप्स के विज्ञापन से कमाई करने वाले क्रिकेटरों की कमाई पर भी असर पड़ना तय है। कई बड़े खिलाड़ी Dream11 और इसी तरह के प्लेटफॉर्म्स को प्रमोट करते थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+