बीसीसीआई ने रोहित-कोहली को लेकर तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है दोनों को लेकर भविष्य की योजना

विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर मीडिया में काफी खबरें चल रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों प्लेयर्स को 2027 वर्ल्ड कप में टीम में शामिल नहीं किया जाएगा। दोनों को खिलाने के लिए बीसीसीआई की कोई योजना नहीं है, इस बीच अब एक बड़ी खबर सामने आई है।

बीसीसीआई के सूत्रों का कहना है कि कोहली और रोहित के भविष्य को लेकर कोई जल्दीबाजी नहीं है। दोनों प्लेयर्स अपना निर्णय बोर्ड को बताएंगे, वही होगा। पहले भी इन दोनों ने इंग्लैंड दौरे से पहले बीसीसीआई को रिटायरमेंट के बारे में बताया था।

kohli and rohit

पीटीआई को बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा है कि अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली के मन में कोई योजना या फैसला होगा, तो वे पहले की तरह बीसीसीआई को जरूर सूचित करेंगे, जैसे उन्होंने इंग्लैंड टेस्ट दौरे से पहले किया था। फिलहाल भारतीय टीम के लिहाज़ से अगला बड़ा लक्ष्य फरवरी में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप है, जिसके लिए तैयारी बेहद अहम है। ऐसे में फिलहाल ध्यान एशिया कप टी20 में एक मजबूत और फिट टीम उतारने पर होगा, ताकि खिलाड़ी फॉर्म में रहें और वर्ल्ड कप से पहले सही संयोजन बन सके।

गौरतलब है कि बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की सीरीज रद्द होने के बाद अब वनडे में अगली सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होनी है। वह सीरीज अक्टूबर में है। तब दो रोहित और कोहली दोनों के पास आराम और तैयारी करने का पूरा मौका है।

इंग्लैंड दौरे से पहले अचानक रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर आकर अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। कुछ ही दिनों बाद विराट कोहली ने भी अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था। इसके बाद शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया को इंग्लैंड भेजा गया था। कोहली और रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप के तुरंत बाद ही टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। वेस्टइंडीज में फाइनल जीतने के बाद वहीं उन्होंने 20 ओवर के गेम को छोड़ने की घोषणा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+