रोहित-द्रविड़ से BCCI ने मीटिंग में पूछा क्यों हारे वर्ल्ड कप फाइनल? जानें दोनों ने क्या जवाब दिया
BCCI on World Cup: भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में हार को लेकर अब भी चर्चा है। बीसीसीआई ने रिव्यू मीटिंग भी की थी और इसे लेकर एक बड़ी अहम जानकारी सामने आई है। बीसीसीआई ने कोच राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा से इस बारे में चर्चा की थी।
द्रविड़ और रोहित को हार का कारण पूछा गया था। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार द्रविड़ और रोहित से जब पूछा गया तो पिच को लेकर जवाब आया। द्रविड़ ने कहा कि फाइनल में पिच से जितना टर्न होने की उम्मीद थी, वह नहीं हुआ।

फाइनल मैच में इस्तेमाल की गई पिच को ही वापस खेलने के लिए तैयार किया गया था। इसे लेकर यही मंशा थी कि यह टर्न होगी और भारतीय स्पिनर इस पर कमाल कर देंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। ऑस्ट्रेलिया ने रणनीति को भांपते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
फाइनल मैचों में नई पिच ही उपयोग में ली जाती है लेकिन इस बार यह नहीं था। अहमदाबाद में वही पिच इस्तेमाल में ली गई जिस पर भारत और पाकिस्तान के बीच लीग चरण के दौरान मुकाबला खेला गया था। इसके बाद टीम इंडिया को खामियाजा भुगतना पड़ा।
भारतीय टीम पहले बैटिंग करते हुए 240 रनों के स्कोर पर ही ढेर हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से यह मैच 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम को बीस साल बाद एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मुकाबले में पराजित कर दिया। पुरानी पिच को लेकर बीसीसीआई ने मैनेजमेंट पर नाराजगी जताई।
इस मीटिंग में बोर्ड के सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और अन्य कई लोग भी थे। जब पूछा गया कि ऐसी पिच क्यों इस्तेमाल की गई, तब बताया गया कि इस तरह खेलते हुए भारतीय टीम ने 10 मैचों में जीत दर्ज कर ली थी। फाइनल में चीजें सही तरीके से काम नहीं कर पाई और पिच धीमी हो गई।












Click it and Unblock the Notifications