KKR को चैंपियन बनाया, अब गौतम गंभीर बनेंगे भारतीय टीम के नए हेड कोच? जल्द होगा ऐलान
New head coach of Indian Cricket team 2024: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच को लेकर लगातार चर्चाओं का सिलसिला जारी है। मौजूदा समय में भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ हैं। लेकिन साल 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप के बाद राहुल द्रविड़ का करार खत्म हो जाएगा। उन्होंने आगे कोच बने रहने की इच्छा नहीं जताई है। ऐसे में बीसीसीआई को नए कोच की तलाश है।
गंभीर होंगे नए हेड कोच
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम को नया कोच मिल चुका है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हेड कोच के लिए सबसे आगे गौतम गंभीर का नाम है। गौतम गंभीर और बीसीसीआई यानी कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बीच डील भी डन हो चुकी है। बस कुछ ही दिनों बाद आधिकारिक तौर पर गौतम गंभीर का नाम ऐलान कर दिया जाएगा।

केकेआर को बनाया चैंपियन
बता दें कि गौतम गंभीर ने साल 2024 के आईपीएल में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरी बार चैंपियन बनाया है। गौतम गंभीर के मेंटरशिप में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन शानदार रहा। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर ने अपने करीबी लोगों से कहा है कि वह अभी इस पद के लिए विचार कर रहे हैं।
जल्द होगा ऐलान
बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के लिए सोमवार यानी 27 मई को आवेदन भेजने का आखिरी दिन था। गौतम गंभीर ने भी औपचारिक रूप से कोच बनने के लिए आवेदन भेजा है। एक आईपीएल फ्रैंचाइजी के मालिक जो बीसीसीआई अधिकारियों के बहुत करीब हैं। उन्होंने क्रिकबज को बताया कि गंभीर को हेड कोच बनना तय हो चुका है बस इसे लेकर अब घोषणा होना बाकी है।
बता दें कि गौतम गंभीर ने भारत के लिए कई यादगार पारी खेली है। इसके अलावा आईपीएल में भी उन्होंने दो बार अपनी कप्तानी में केकेआर को चैंपियन बनाया था। वहीं अब बतौर मेंटोर गंभीर ने तीसरी बार कोलकाता को खिताब दिलाई है। इसके अलावा साल 2007 और 2011 के वर्ल्ड कप में भी गौतम गंभीर ने बल्ले से भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।












Click it and Unblock the Notifications