BCCI का बड़ा ऐलान, इस टीम से पहली बार वनडे सीरीज खेलेगा भारत, हो गया शेड्यूल जारी
BCCI announces schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के भारत दौरे के आधिकारिक शेड्यूल की घोषणा कर दी है। यह दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार होगा जब भारत और अफगानिस्तान के बीच एक पूर्ण द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली जाएगी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तुरंत बाद होने वाली इस सीरीज में दोनों टीमें एक एकमात्र टेस्ट मैच और तीन वनडे मैचों में आमने-सामने होंगी।
टेस्ट से शुरू होगा अफगानिस्तान का दौरा (BCCI announces schedule)
BCCI द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, दौरे की शुरुआत लाल गेंद के क्रिकेट से होगी। एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ के नवनिर्मित स्टेडियम में खेला जाएगा। टेस्ट मैच के बाद दोनों टीमें सफेद गेंद के प्रारूप में भिड़ेंगी। दिलचस्प बात यह है कि इस सीरीज में कोई भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल नहीं किया गया है। वर्ल्ड कप के व्यस्त शेड्यूल के बाद खिलाड़ियों के वर्कलोड को देखते हुए बोर्ड ने केवल लंबे फॉर्मेट पर ध्यान रखते हुए फैसला लिया है।

वर्लड कप से पहले तैयारी का मौका
साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए यह सीरीज भारतीय टीम के लिए अभ्यास का सुनहरा अवसर है। उम्मीद जताई जा रही है कि कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस सीरीज का हिस्सा होंगे। चयनकर्ताओं का लक्ष्य सीनियर खिलाड़ियों को 50 ओवर के फॉर्मेट में लय में बनाए रखना है, ताकि भविष्य की बड़ी चुनौतियों के लिए एक मजबूत कोर टीम तैयार की जा सके।
वनडे सीरीज का कार्यक्रम
पहला वनडे: 14 जून (धर्मशाला)
दूसरा वनडे: 17 जून (लखनऊ)
तीसरा वनडे: 20 जून (चेन्नई)












Click it and Unblock the Notifications