रविवार, सोमवार और अब मंगलवार, बारिश के कारण टेस्ट मैच प्रभावित: क्यों नहीं हैं रिजर्व डे?
Rain in Test Cricket: हाल ही में खेले गए कुछ टेस्ट मैचों में बारिश ने खलल डाला है, जिसके कारण मैच ड्रॉ हो गए हैं। रविवार को मैनचेस्टर में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच, सोमवार को पोर्ट ऑफ स्पेन में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच और अब मंगलवार को कोलंबो में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच - इन तीनों ही मैचों में बारिश ने खलल डाला।
शुरुआत के दो टेस्ट मैचों के निर्णायक दिन बारिश हुई जिससे इंग्लैंड और भारत को पूरी तरह से हावी होने के बावजूद ड्रा का नुकसान झेलना पड़ा। पाकिस्तान और श्रीलंका के मुकाबले में दूसरा दिन जल्द ही बारिश के चलते धुल गया है।

यह देखकर एक बात साफ हो जाती है कि टेस्ट क्रिकेट में बारिश में रिजर्व डे की कमी है। टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती इसके लंबे प्रारूप में है लेकिन बारिश के कारण मैच नाजुक स्थिति से ड्रॉ हो जाते हैं। ऐसे में टेस्ट क्रिकेट के लिए बारिश के कारण रिजर्व दिन ज़रूरी हैं। आदर्श तौर पर प्रत्येक टेस्ट मैच के लिए कम से कम एक रिजर्व दिन होना चाहिए, लेकिन फिर भी ऐसा क्यों नहीं हो पाता है?
जून में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले गए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में एक-बार का मैच होने के कारण एक रिजर्व दिन था। लेकिन टेस्ट सीरीज में आपको ऐसी इमरजेंसी की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि टेस्ट सीरीज में ड्रॉ एक वैध रिजल्ट है, चाहे वो मैच में मौसम की वजह से हो या न हो।
रिजर्व दिन का मतलब होगा कि खिलाड़ियों, कोचों, अधिकारियों के लिए स्थल, सुरक्षा और खानपान को उपलब्ध कराना होगा। एक अतिरिक्त दिन के लिए जगह, सुरक्षा और खानपान की अतिरिक्त लागत भी होगी, जो शायद संभव हो न हो।
ये भी पढ़ें- IND vs WI: 27 जुलाई से भारतीय क्रिकेट टीम की वनडे वर्ल्ड कप 2023 की तैयारी शुरू
साथ ही, बढ़ते हुई क्रिकेट शेड्यूल के कारण, पांच दिन के टेस्ट मैचों को सफलतापूर्वक छह दिन के बनाने के लिए पर्याप्त समय होने की संभावना पहले से ही कम है। शेड्यूल तैयार करते समय टी20 इंटरनेशनल, वन-डे इंटरनेशनल और अन्य घरेलू प्रतियोगिताओं को भी ध्यान में रखना होगा। पहले से ही बहुत टाइट शेड्यूल के बीच हर टेस्ट मैच के लिए एक रिजर्व रखना आसान नहीं।
यहां तक कि तमाम झुंझलाहक के बावजूद, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भी इस विचार के खिलाफ हैं और स्काई स्पोर्ट्स से कहते हैं, "मुझे लगता है मैं रिजर्व डे के पक्ष में नहीं हूं। टेस्ट क्रिकेट पांच दिन का होता है।"












Click it and Unblock the Notifications