BBL 2023-24: आउट और नॉट आउट के विवाद में कूदे रवि शास्त्री, सही फैसला भी बता डाला

Ravi Shastri, BBL: अक्सर देखा जाता है कि स्टम्प पर बॉल लगने के बाद गिल्लियां नहीं उड़ती हैं और अम्पायर का निर्णय नॉट आउट आता है। नियम भी कुछ ऐसा ही है। इस बीच एक तस्वीर वायरल हुई है जिसमें बीच वाला स्टम्प निकल गया लेकिन गिल्लियं फिर भी नहीं उखड़ी।

बिग बैश लीग में कॉमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने इस पर अपना फैसला सुनाया है। कॉमेंट्री पैनल में शास्त्री के साथ आरोन फिंच भी मौजूद थे। जब शास्त्री को पूछा गया कि इस तस्वीर के बारे में आप क्या कहेंगे? फैसला क्या होना चाहिए? शास्त्री ने अपना निर्णय बताया।

ravi shastri

रवि शास्त्री ने कहा कि मैंने इस तरह की कोई घटना तो नहीं देखी लेकिन बेल्स ऑफ़ नहीं हुई हैं इसलिए फैसला नॉट आउट ही होना चाहिए। इस पर आरोन फिंच और साथ में मौजूद एक अन्य कॉमेंटेटर हँसने लगे। आरोन फिंच ने रवि शास्त्री को कॉमेंट्री का किंग बताया।

गौरतलब है कि क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था एमसीसी के नियमों में यह बताया गया है कि बेल्स ऑफ़ नहीं हो, तब तक आउट नहीं दिया जा सकता है। अगर दोनों बेल्स ऑफ़ हो गई और तो एक स्टंप पूरा उखाड़ना होगा। तभी आउट दिया जा सकता है। रवि शास्त्री ने भी इन नियमों को ध्यान में रखते हुए अपना निर्णय बताया। हाल ही में शास्त्री वर्ल्ड कप के लिए कॉमेंट्री कर रहे थे, अब बीबीएल के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+