Asia Cup 2023: 'उन्हें समस्या का सामना करना पड़ेगा..,' बासित अली ने टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर पर उठाए सवाल

Asia Cup 2023: एशिया कप के 16वें संस्करण का आगाज 30 अगस्त से होने जा रहा है, जिसका फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। इस दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच दो सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में ग्रुप स्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस हाई वोल्टेज मैच के लिए दोनों टीमें तैयार हैं।

फिलहाल, इस रोमांचक मुकाबले से पहले दोनों देशों के विशेषज्ञों ने मैच से पूर्व विश्लेषण शुरू कर दिया है कि किस टीम का पलड़ा दूसरी टीम पर भारी है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भी अपनी राय रखी है और उनका मानना है कि पाकिस्तान के पास भारत की तुलना में अधिक मजबूत मिडिल ऑर्डर है।

 india vs pakistan

बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक वीडियो में कहा कि, 'हमारे पास टॉप ऑर्डर में बाबर आजम फखर, इमाम और रिजवान हैं, मिडिल ऑर्डर में इफ्तिखार और सलमान अली हैं। इसके अलावा शादाब खान और मोहम्मद नवाज निचले क्रम में थोड़ा उपयोगी हो सकते हैं। हमारे पास भारत की तुलना में बेहतर मिडिल ऑर्डर है।

उन्होंने कहा कि, ईशान किशन नंबर 5 पर खेलते हैं, पता नहीं वह वहां कैसा प्रदर्शन करेंगे। भारत नंबर 3 पर तिलक वर्मा को भी खिला सकता है और कोहली को नंबर 4 पर ला सकता है, विशेष रूप से भारत मिडिल ऑर्डर में अपने मुख्य खिलाड़ियों केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की चोटों से परेशान है।

जबकि पंत के एशिया कप और विश्व कप 2023 के लिए समय पर फिट होने की संभावना नहीं है, अय्यर और राहुल बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें शामिल करने पर अंतिम निर्णय चयनकर्ता सोमवार, 21 अगस्त को एशिया कप के लिए टीम की घोषणा करते समय लेंगे।

इस बीच, वीडियो में आगे बोलते हुए, 52 वर्षीय ने भारतीय टॉप ऑर्डर की प्रशंसा की और कहा कि अगर शीर्ष तीन चल गए तो टीमों के लिए भारत को हराना मुश्किल होगा।

उन्होंने कहा कि, 'भारत को नंबर 4, 5 और 6 पर समस्या का सामना करना पड़ेगा। उनके पास टॉप पर रोहित, विराट और गिल के रूप में तीन शीर्ष श्रेणी के बल्लेबाज हैं। भारत अपने शीर्ष तीन पर निर्भर रहेगा। अगर वे बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो एशिया कप और विश्व कप में भारत को हराना मुश्किल होगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+