IND vs SA Final, Barbados Weather: वर्ल्ड कप फाइनल से पहले बारबडोस में तेज बारिश! जानें लेटेस्ट वेदर अपडेट

IND vs SA, Final: इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। पूरे देश की नजरें बारबाडोस पर हैं और जुबां पर सिर्फ टीम इंडिया का नाम है। रोहित की सेना टी-20 विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। अब मौका है खिताब लेकर लौटने का, लेकिन मैच से पहले सोशल मीडिया पर बारिश के कुछ वीडियो ने फैंस की चिंता बढ़ा दी हैं।

बारबाडोस के मौसम का पूर्वानुमान उत्साहजनक नहीं है, क्योंकि कैरेबियाई देशों में मानसून के मौसम के कारण उष्णकटिबंधीय तूफ़ानों की चेतावनी दी गई है। हालाँकि, जैसा कि पूरे टूर्नामेंट में देखा गया है, मैच के समय के करीब अक्सर गरज के साथ बारिश की संभावना कम हो जाती है। T20 विश्व कप में खेले गए 54 मैचों में से केवल कुछ ही मैच बारिश के कारण रद्द हुए हैं।

Barbados Weather

फाइनल से पहले बारिश
फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें ये दावा किया गया है कि मैच से पहले रात के समय बारबाडोस में बारिश हुई है। इन वीडियो को देखने के बाद से मैच रद्द होने का खतरा मंडराने लगा है।

रिजर्व डे पर तूफान का अलर्ट
एक ट्विटर यूजर ने बारबाडोस में बारिश की एक वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ब्रेकिंग- रिजर्व डे पर बारबाडोस में तीव्र उष्णकटिबंधीय तूफान आने की संभावना है। हर रेडियो बुलेटिन पर लोगों को रविवार को घर के अंदर रहने के लिए कहा जा रहा है। इसलिए जो भी होगा वह आज ही होगा।

यहां जानें कितने बजे बारिश के कितने चांस
शाम को जब दोनों क्रिकेट खेलने वाले देशों के प्रशंसक टीवी स्क्रीन पर नज़रें गड़ाने की तैयारी कर रहे हैं, तब Accuweather.com ने बारिश को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार केंसिंग्टन ओवल में भारतीय मानक समयानुसार दोपहर 3:30 बजे और शाम 5:30 बजे, शाम 6:30 बजे, रात 9:30 बजे तक 29 प्रतिशत से 35 प्रतिशत तक बारिश होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- IND vs SA: फाइनल से पहले ICC ने बढ़ा दी फैंस की धड़कनें! इस चुनौती से कैसे पार पाएगी रोहित शर्मा की टीम

भारतीय मानक समयानुसार रात 10:30 बजे आंधी-तूफ़ान आने का अनुमान है। इसके अलावा भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे और रात 12:30 बजे तक बारिश होने की 47 प्रतिशत से 34 प्रतिशत संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+