BAN vs SL: श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच वनडे में कांटे का मुकाबला, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट

BAN vs SL ODI Pitch and Weather: बांग्लादेश की टीम को घरेलू सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में पटखनी मिली थी। मेहमान टीम ने मेजबान टीम को 2-1 के अंतर से सीरीज में शिकस्त दे दी थी। अब मुकाबला एकदिवसीय सीरीज में होना है। दोनों टीमों के बीच 3 एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेली जानी है।

एकदिवसीय सीरीज का पहला मुकाबला 13 मार्च को खेला जाना है। टी20 सीरीज के मुकाबले सिलहट में खेले गए थे लेकिन इस बार सीरीज चटगाँव में खेली जाएगी। दोनों ही टीमों की तरफ से पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में लीड बनाने का प्रयास देखने को मिलने वाला है।

Zahur Ahmed Chowdhury Stadium

बांग्लादेश vs श्रीलंका पहला वनडे, पिच रिपोर्ट

चटगाँव के जाहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा। नई बॉल पर यहाँ बल्लेबाजी करना आसान होता है। बल्लेबाज यहाँ के विकेट पर बैटिंग करने का आनन्द उठाते हैं। तेज गेंदबाजों के लिए यहाँ कुछ खास नहीं है लेकिन स्पिनर बाद में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी जा सकती है।

बांग्लादेश vs श्रीलंका पहला वनडे, वेदर अपडेट

मौसम की बात की जाए तो यहाँ बारिश जैसी कोई संभावना नहीं है हालांकि मौसम गर्म रहने वाला है लेकिन मैच पर कोई खतरा नहीं होगा। तापमान 23 डिग्री से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस तक जाने वाला है। भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर यह मुकाबला शुरू हो जाएगा। दर्शकों को एक पूर्ण मैच देखने का मौका मिलेगा।

बांग्लादेश vs श्रीलंका हेड टू हेड

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच अब तक खेले गए एकदिवसीय मैचों में मेजबान टीम की हालत खराब है। बांग्लादेश की टीम काफी पीछे है। दोनों टीमों के बीच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक कुल 54 मुकाबले खेले गए हैं। श्रीलंकाई टीम ने इन मैचों में 42 बार जीत दर्ज की है। बांग्लादेश की टीम ने महज 10 मुकाबलों में ही जीत हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+