Asia Cup से बाहर होने के बाद दिग्गज खिलाड़ी ने किया T20I से संन्यास का ऐलान
टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया है।
नई दिल्ली, 4 सितंबर: बांग्लादेश क्रिकेट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। एशिया कप में टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद उन्होंने ये फैसला लिया। हालांकि, वह अभी भी बांग्लादेश के लिए टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट खेलते रहेंगे।

ट्वीट कर दी जानकारी
35 वर्षीय खिलाड़ी ने ट्विटर अपने रिटायरमेंट की बात कही। उन्होंने लिखा, "मैं टी20 इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा करना चाहता हूं और खेल के टेस्ट और वनडे प्रारूपों पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं। मौका आने पर मैं फ्रेंचाइजी लीग खेलने के लिए उपलब्ध रहूंगा। दो प्रारूपों में अपने देश का गर्व से प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्सुक हूं।"
I would like to announce my retirement from T20 INTERNATIONALS and focus on Test and ODI formats of the game. I will be available to play franchise leagues when the opportunity arrives. Looking forward to proudly represent my nation in the two formats-MR15
— Mushfiqur Rahim (@mushfiqur15) September 4, 2022

एशिया कप में रहा निराशाजनक प्रदर्शन
एशिया कप में बांग्लादेश का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा। शुरुआती दो मैचों में मिली लगातार हार के बाद टीम को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट और श्रीलंका ने 2 विकेट से हराया। इन दोनों मैचों में रहीम भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। अफगान टीम के खिलाफ वह 4 गेंदों में 1 और श्रीलंका के खिलाफ 5 गेंदों में केवल 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

T20 वर्ल्ड कप से पहले लिया फैसला
मुशफिकुर ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले रिटायरमेंट का बड़ा फैसला लेकर वाकई पूरी टीम अपने फैंस को हैरानी में डाल दिया है। रहीम बांग्लादेशी टीम के बड़े मैच जिताऊ खिलाड़ी में से एक रहे। उन्होंने 102 T20I मैचों में लगभग 20 की औसत और 115.12 के स्ट्राइक रेट के साथ कुुल 1500 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से छह अर्धशतक भी देखने को मिले। बता दें कि अभी कुछ ही समय पहले स्टार ओपनर तमीम इकबाल ने भी T20I से संन्यास का ऐलान किया था।












Click it and Unblock the Notifications