BAN vs ZIM 1st T20I: बांग्लादेश-जिम्बाब्वे का पहला मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
Bangladesh vs Zimbabwe, 1st T20I: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला आज, 3 मई को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत शाम 7:30 बजे से चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में होगी। हाई-वोल्टेज एक्शन से पहले बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।
बांग्लादेश ने अपने कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया है और कुछ कम अनुभवी बल्लेबाजी यूनिट के साथ उतरा है। बांग्लादेश (BAN) अपनी घरेलू परिस्थितियों में एक ताकतवर टीम रही है। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज मेजबान टीम को अपने खिलाड़ियों को आगे के टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए लय में वापस लाने में मदद करेगी। दूसरी ओर, जिम्बाब्वे (ZIM) टूर्नामेंट में नहीं खेलेगा लेकिन अपना दम दिखाने की भरपूर कोशिश करेगा।

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो के नेतृत्व वाली टीम मजबूत स्थिति में है। बांग्लादेश ने सबसे छोटे फॉर्मेट में अब तक 20 बार जिम्बाब्वे से मुकाबला किया है। इस दौरान बांग्लादेश ने 13 खेलों में जीत दर्ज की है, और ज़िम्बाब्वे ने कुल 7 मैच जीते हैं।
बांग्लादेश-जिम्बाब्वे का पहला मैच कौन जीतेगा?
बांग्लादेश घरेलू धरती पर खेलेगा और उनके पास कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो दोनों विभागों में योगदान दे सकते हैं। इसलिए, पूरी संभावना है कि पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ बांग्लादेश जीत दर्ज कर सकता है।
ये भी पढ़ें- KKR vs MI: आज मुंबई हारी तो प्लेऑफ की रेस से होगी बाहर, हाई-वोल्टेज एक्शन से पहले देखें संभावित प्लेइंग-11
बांग्लादेश टीम: लिट्टन दास (विकेटकीपर), तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, अफीफ हुसैन, महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, रिशद हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, जेकर अली, तनवीर इस्लाम, परवेज हुसैन इमोन, तन्ज़ीम हसन साकिब।
जिम्बाब्वे टीम: जॉनाथन कैंपबेल, तादिवानाशे मारुमनी, क्रेग एर्विन, सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, जॉयलॉर्ड गम्बी, आइंस्ले एनडलोवु, फ़राज़ अकरम, ब्रायन बेनेट।












Click it and Unblock the Notifications