SL vs BAN: श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच तीसरे टी20 में टक्कर आज, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट

SL vs BAN 3rd T20 Pitch and Weather: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज अंतिम चरण में आ गई है। शनिवार को इस सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। इसमें जिस टीम को जीत दर्ज करने का मौका मिलेगा, वही सीरीज पर भी कब्जा जमा लेगी। एक कड़ा मैच देखने को मिल सकता है।

सीरीज में श्रीलंका ने जीत के साथ खाता खोला था। इसके बाद बांग्लादेश ने धांसू अंदाज में वापसी करते हुए दूसरे मैच में श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया। इससे यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई। अब तीसरा और अंतिम टी20 मैच दोनों टीमों के लिए निर्णायक हो गया है।

sylhet stadium

बांग्लादेश vs श्रीलंका तीसरा टी20, पिच रिपोर्ट

सिलहट इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन रहने वाली है। पिछले दोनों मैचों में यह देखा गया है कि बैटिंग के लिए अच्छा विकेट था। तीसरा टी20 में भी शाकाद बैटिंग से दर्शकों का मनोंरजन होने की पूरी उम्मीद है। बीच के ओवरों में स्पिनर अपनी भूमिका में आ सकते हैं लेकिन सबसे छोटे प्रारूप में बल्लेबाज ही ज्यादा हावी होते हैं।

बांग्लादेश vs श्रीलंका तीसरा टी20, वेदर अपडेट

बांग्लादेश और श्रीलंका की टी20 सीरीज में अब तक बारिश का खलल देखने को नहीं मिला है। दो मैच आराम से सम्पन्न हुए हैं। ऐसे में तीसरा और अंतिम टी20 मैच भी बिना बारिश के होने वाला है। आसमां साफ़ रहने वाला है और दर्शकों को एक पूर्ण मुकाबला इस दौरान देखने को मिलेगा।

बांग्लादेश vs श्रीलंका टी20 कहां देखें

भारत में इस मैच को देखने के लिए ज्यादा विकल्प उपलब्ध नहीं हैं। टीवी पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण नहीं देखा जा सकता है। ऐसे में ओटीटी ही एकमात्र रास्ता बचता है। फैनकॉड एप्लीकेशन पर इस मैच को भारत में देखा जा सत्का है। मैच भारतीय समय के अनुसार मैच दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+