BAN vs SL: बांग्लादेश-श्रीलंका फाइनल टी-20 में टक्कर को तैयार, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
Bangladesh vs Sri Lanka, 3rd T20: 9 मार्च को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच तीसरा और आखिरी टी-20 मुकाबला खेला जाना है। तीन मैचों की सीरीज में दोनों ही टीम ने अब तक एक-एक मुकाबला जीतने में कामयाबी हासिल की है। तीसरे यानी कि फाइनल मैच को जीतने वाली टीम इस सीरीज पर कब्जा जमा लेगी।
पिच से किसे मिलेगी मदद
सिलहट इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती है। बल्लेबाजों को रन बनाने में मुश्किल होती है लेकिन पिछले मैच में पिच अच्छी थी और दोनों टीमों ने स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया था। इस बार भी कुछ ऐसी ही विकेट देखने को मिल सकती है। टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया जा सकता है।

ऐसा रहा है रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 15 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें श्रीलंकाई टीम ने 10 मुकाबले जीते हैं। बांग्लादेश की टीम को महज 5 ही मैचों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। बांग्लादेश की टीम निश्चित रूप से इस अंतर को कम करने का प्रयास करेगी। हालांकि, पिछले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश को जीत मिली थी।
ऐसा रहेगा मौसम
क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है। इस मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान की बात की जाए, तो यह 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, वनिंदु हसरंगा (कप्तान), महेश तीक्षणा, दिलशान मदुशंका, बिनुरा फर्नांडो और मथीशा पथिराना।
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन
बांग्लादेश: लिटन दास (विकेटकीपर), सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जाकिर अली, मेहदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम और रिशाद हुसैन।












Click it and Unblock the Notifications