BAN vs SL: श्रीलंका और बांग्लादेश दूसरे टी-20 में टक्कर को तैयार, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

BAN vs SL T20, Pitch and Weather: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को खेला जाना है। पहले मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ तीन रनों से जीत हासिल की थी। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया पहला मुकाबला आखिरी गेंद तक गया, जिसके बाद विनर का फैसला हुआ।

श्रीलंका का पलड़ा भारी

दोनों टीमों के बीच रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक इन दोनों ही टीमों के बीच टी-20 फॉर्मेट में कुल 14 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 10 में श्रीलंका की टीम ने जीत हासिल की है। जबकि चार मुकाबले में बांग्लादेश ने बाजी मारी है। पिछले 6 मुकाबले की बात करें तो इनमें से पांच में श्रीलंका ने जीत हासिल की है।

Bangladesh vs Sri Lanka 1

बांग्लादेश का रिकॉर्ड खराब

बांग्लादेश का अपने घर पर श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। श्रीलंका के खिलाफ अपने घर पर बांग्लादेश की टीम ने अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं। इनमें से पांच मुकाबले में बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा है। जबकि एक ही मैच में बांग्लादेश की टीम श्रीलंका को हराने में कामयाब रही है।

ऐसा रहेगा पिच और मौसम

पिच की बात करें तो पहले मैच की तरह दूसरा मुकाबला भी हाई स्कोरिंग हो सकता है। सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है। इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान है। ऐसे में दोनों ही टीमों के बल्लेबाज यहां जमकर रन बनाना चाहेंगे। मौसम की बात करें तो इस मैच के दौरान बारिश की कोई भी आशंका नहीं है। ऐसे में फैंस पूरे 20-20 ओवर का मुकाबला देख सकते हैं।

ऐसे देख सकते हैं लाइव

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच इस मुकाबले को भारत में टीवी पर प्रसारित नहीं किय़ा जाएगा। 6 मार्च यानी कि बुधवार को शाम 5 बजकर 30 मिनट पर यह मैच शुरू किय़ा जाएगा। जिसे फैंस आसानी से फैनकोड एप्लीकेशन पर लाइव देख सकते हैं।

बांग्लादेश संभावित प्लेइंग 11

सौम्य सरकार, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोहम्मद नईम, तौहीद हृदयोय, महमुदुल्लाह, महेदी हसन, तंजीम हसन साकिब/तस्किन अहमद, शोरफुल इस्लाम, तैजुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान

श्रीलंका संभावित प्लेइंग 11

अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, महीश थीक्षाना, बिनुरा फर्नांडो, मथीशा पथिराना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+