BAN vs SL: बांग्लादेश-श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच आज, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
Bangladesh vs Sri Lanka, 2nd ODI: चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम आमने-सामने होंगी। पहले वनडे में बांग्लादेश ने शानदार जीत हासिल कर सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 6 विकेट से पटखनी देने का काम किया।
बांग्लादेश ने जीता मैच
पहले मैच में बांग्लादेश की टीम ने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन खेल दिखाया। शोरफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद और तंजीम हसन साकिब की तिकड़ी तीन-तीन विकेट लेने में सफल रही। वे नियमित अंतराल पर विकेट लेते रहे। जिसकी वजह से श्रीलंका की टीम 255 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। बाद में आसानी से चार विकेट खोकर बांग्लादेश ने लक्ष्य को हासिल कर लिया।

नजमुल हुसैन शान्तो ने जड़ा शतक
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद शतक बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। नजमुल हुसैन शान्तो ने 129 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्के की मदद से 122 रनों की पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने भी टीम के लिए अहम 73 रन जोड़ने का काम किया।
जानें पिच और मौसम
दूसरे वनडे मैच के दौरान जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम की सतह संतुलित रह सकती है। यहां पिछले पांच वनडे मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 225 रन रहा है। टॉस जीतने वाली टीम बल्लेबाजी कर सकती है। इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को अधिक जीत मिली है। मौसम की बात करें तो शुक्रवार 15 मार्च को मैच के दौरान बारिश की कोई आशंका नहीं जताई गई है।
बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन
बांग्लादेश: सौम्या सरकार, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदयोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, तंजीम हसन साकिब, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, तैजुल इस्लाम, शोरिफुल इस्लाम।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका: ए फर्नांडो, पथुम निसांका, के मेंडिस (सी), एस समरविक्रमा (विकेटकीपर), सी असलांका, जे लियानगे, डब्ल्यू हसरंगा, एम थीक्षाना, डी मदुशंका, एल कुमारा, पीएम लियानगामागे।












Click it and Unblock the Notifications