BAN vs SL: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहले टी20 में टक्कर आज, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट
BAN vs SL T20, Pitch and Weather: श्रीलंका के खिलाफ मल्टीफ़ॉर्मेट सीरीज का आयोजन करने के लिए बांग्लादेश पूरी तरह से तैयार है। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की तरफ से इस मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में लीड लेने का होगा।
मेजबान टीम की कप्तानी का जिम्मा नजमुल होसैन शान्तों के कन्धों पर होगा। अंतिम बार बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दिसम्बर में मुकाबला खेला था। दूसरी तरफ श्रीलंकाई टीम ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में खेलते हुए क्लीन स्वीप किया है।

बांग्लादेश vs श्रीलंका पहला टी20, पिच रिपोर्ट
मुकाबला सिलहट में खेला जाएगा। यहाँ की पिच का मिजाज धीमा ही रहता है। बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी होगी और स्पिनरों को यहाँ मदद मिलने वाली है। बड़ा स्कोर इस पिच पर शायद नहीं बन पाएगा। 160 रनों का स्कोर बनाने वाली टीम के पास जीत दर्ज करने की पूरी संभावना रहेगी।
बांग्लादेश vs श्रीलंका पहला टी20, वेदर रिपोर्ट
इस मुकाबले के दौरान बारिश को लेकर कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। दोनों टीमों के लिए यह एक राहत की बात है कि बारिश का पूर्वानुमान नहीं है दोनों टीमों को एक पूर्ण मुकाबला खेलने के लिए मिलेगा। तापमान की बात की जाए, तो यह 18 से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।
बांग्लादेश vs श्रीलंका टी20 मैच कहां देखें
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मुकाबला भारत में टीवी पर उपलब्ध नहीं होगा। शाम 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू होने वाला यह मैच फैनकोड एप्लीकेशन पर लाइव देखा जा सकता है।
बांग्लादेश संभावित प्लेइंग 11
सौम्य सरकार, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोहम्मद नईम, तौहीद हृदयोय, महमुदुल्लाह, महेदी हसन, तंजीम हसन साकिब/तस्किन अहमद, शोरफुल इस्लाम, तैजुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान
अफगानिस्तान संभावित प्लेइंग 11
अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, महीश थीक्षाना, बिनुरा फर्नांडो, मथीशा पथिराना












Click it and Unblock the Notifications