BAN vs SL: बांग्लादेश-श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच आज, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
Bangladesh vs Sri Lanka, 1st ODI: 13 मार्च यानी कि बुधवार को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों की कोशिश जीत के साथ सीरीज का आगाज करने की होगी। इससे पहले बांग्लादेश की टीम को घरेलू सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में हार मिली थी। ऐसे में बांग्लादेश की नजरें वापसी पर होगी।
जानिए कब और कहां होगा मैच
चटगांव के जाहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले पर फैंस की नजरें भी बनी हुई है। वनडे सीरीज में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस होंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दोनों ही कप्तानों में से कौन सा कप्तान अपनी टीम को सीरीज दिलाने में कामयाब होता है।

मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट
चटगांव के जाहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को मदद मिलती है। नई गेंद के साथ यहां बल्लेबाजी करना आसान माना जाता है। बल्लेबाज यहां बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रहते हैं। यही वजह है कि इस वेन्यू को हाई स्कोरिंग वेन्यू माना जाता है। तेज गेंदबाजों के लिए इस पिच से कुछ खास मदद नहीं है। हालांकि, गेंद पुराना होने के बाद स्पिनर यहां कमाल दिखा सकते हैं।
ऐसा रहेगा मौसम
मौसम की बात करें तो मैच के दौरान बारिश की कोई आशंका नहीं है। मैच वाले दिन तापमान 23 डिग्री से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस तक जाने वाला है। भारत में बांग्लादेश बनाम श्रीलंका वनडे 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। टीवी पर बांग्लादेश बनाम श्रीलंका वनडे 2024 का भारत में सीधा प्रसारण नहीं किया जाएगा। ऐसे में फैंस फैनकोड ऐप के जरिए लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं।
बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन
बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), लिटन दास, अनामुल हक, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, सौम्य सरकार, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद और शोरफुल इस्लाम।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, जेनिथ लियानाजे, चरिथ असलंका, वनिंदु हसरंगा, महेश तीक्षणा, लाहिरू कुमारा, प्रमोद मदुशान और दिलशान मदुशंका।












Click it and Unblock the Notifications