IND vs BAN: ऋषभ पंत फिर बने संकटमोचक, बांग्लादेश के खिलाफ 93 रन जड़ जीता फैंस का दिल

ऋषभ पंत 105 गेंद में 93 रन बनाकर आउट हो गए। वह अपना शतक लगाने से भले ही चूक गए हों, लेकिन टीम को संकट से निकालने का काम करने में सफल रहे।

Bangladesh vs India

Bangladesh vs India, 2nd Test Rishabh Pant: भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की। भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला ढाका में खेला जा रहा है। इस मैच में 227 रनों का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान केएल राहुल एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप साबित हुए। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के बीच 150 रन से ज्यादा की साझेदारी हुई, लेकिन वह अपना शतक पूरा नहीं कर सके और 93 रन बनाकर आउट हो गए।

ऋषभ पंत ने पलटा मैच

भारतीय टीम के लिए टेस्ट में कई मैच विनिंग पारियां खेलने वाले ऋषभ पंत ने फिर कमाल का खेल दिखाया है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 227 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने महज 94 के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने टीम को संभाला और ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को संकट से बाहर निकालने का काम किया।

नहीं चले भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाज

भारतीय पारी में 27 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा, कप्तान केएल राहुल 45 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। तैजुल इस्लाम ने राहुल को एलबीडबल्यू आउट किया। राहुल के बाद शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा भी जल्दी आउट हो गए। चेतेश्वर पुजारा 55 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली के रूप में भारत को चौथा झटका लगा। कोहली सेट होने के बाद 24 के स्कोर पर आउट हो गए।

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश- नजमुल हुसैन शंटो, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, तस्कीन अहमद।

भारत- केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+