BAN vs AFG: जीत के करीब जाकर हारी राशिद खान की टीम, बांग्लादेश ने रौंदा
Bangladesh vs Afghanistan: एशिया कप 2025 में आज बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत हुई, बांग्लादेश ने अंतिम ओवर तक चले मैच में जीत दर्ज कर सुपर फॉर की दौड़ में खुद को बनाए रखा है।
अफगानिस्तान अगर इस मैच में जीत दर्ज करती, तो लगभग सुपर फॉर में स्थान मिल जाना थाबांग्लादेश ने दो में से एक मैच जीता और एक में हार का सामना किया, इसके बाद यह मैच काफी अहम हो गया था। सामूहिक प्रयास से बांग्लादेश ने मैच जीता।

बांग्लादेश ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 154 रनों का स्कोर खड़ा किया, तंजीद ने फिफ्टी जमाई। जवाब में खेलते हुए अफगान टीम लक्ष्य के करीब चली गई थी लेकिन बाद में हार गई। राशिद खान, ओमरजई ने क्रमशः 20 और 30 रन बनाए। अफगान टीम 146 पर सिमट गई। शुरुआत में विकेट गिरने का नुकसान टीम को हुआ। अफगान टीम के पास अभी सुपर फॉर के लिए एक मैच बाकी है। बांग्लादेश ने तीन में से दो मैच जीते हैं। अभी ग्रुप बी से सुपर चार की टीमें तय नहीं हुई हैं।
बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान मैच लाइव कहां देखें
मैच का सीधा प्रसारण Sony Sports TV चैनल और SonyLIV ऐप पर लाइव किया जा रहा है, जहां दर्शक Bangladesh vs Afghanistan का यह रोमांचक मुकाबला रियल टाइम में देख सकते हैं। अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं, तो SonyLIV ऐप या वेबसाइट पर लॉग इन कर आसानी से मैच का आनंद ले सकते हैं।
Bangladesh vs Afghanistan मैच फ्री में कैसे देखें
इस मैच को फ्री में देखने के लिए आपको एयरटेल और जियो सिमकार्ट के रिचार्ज प्लान को देखना पड़ेगा। वहां अलग-अलग रिचार्ज के साथ एप का सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। इसके अलावा कुछ ऐसे एप्लीकेशन भी हैं, जो मैच दिखाते हैं लेकिन प्लेस्टोर में उनके एप नहीं हैं। गूगल पर सर्च करके APK फाइल के माध्यम से उन एप्स को डाउनलोड किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications