बांग्लादेश टीम का भारत दौरा अचानक रद्द, क्या शेख हसीना विवाद ने बिगाड़ा खेल? एक साल में दूसरी बार सीरीज स्थगित

IND vs BAN: बांग्लादेश और भारत के बीच होने वाली एक अहम सीरीज अब रद्द कर दी गई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है और कारण भी बताया गया है। भारत दौरे पर दिसंबर में बांग्लादेश की टीम आने वाली थी। दोनों देशों की महिला टीमों के बीच सीरीज होनी थी।

ESPNcricinfo के अनुसार एक BCB प्रवक्ता ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि बोर्ड को BCCI की ओर से एक पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें बताया गया है कि व्हाइट-बॉल सीरीज़ को बाद की किसी तारीख के लिए पुनर्निर्धारित किया जाएगा।

ind vs ban

सीरीज को रद्द करने के पीछे कोई खास कारण नहीं बताया गया है लेकिन माना जा रहा है कि राजनीतिक कारणों के चलते ही ऐसा हुआ होगा। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में हैं। उनको अपने देश में फांसी की सज़ा सुनाई गई है।

सीरीज आईसीसी के फ्यूचर टूर प्रोग्राम का हिस्सा है। जिसमें 3 टी20 और 3 एकदिवसीय मैच खेले जाने थे। सीरीज आगे कब खेली जाएगी, इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अगला सीजन शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए यह अंतिम सीरीज थी। मुकाबले कोलकाता और कटक में आयोजित होने की उम्मीद थी।

इस साल में दूसरी बार दोनों देशों के बीच सीरीज रद्द हुई है। इससे पहले अगस्त में भी ऐसा हुआ था। भारतीय पुरुष टीम बांग्लादेश दौरे पर जाने वाली थी। यह दौरा रद्द कर दिया गया और इसे अगले साल सितंबर में आयोजित करने का फैसला लिया गया।

बांग्लादेश की इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई है, जिसे हसीना ने राजनीतिक और पक्षपाती करार दिया है। अंतरिम सरकार ने उनका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया है और उन्हें देश वापस लाने की प्रक्रिया तेज कर दी है, जबकि भारत ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बांग्लादेश में शांति और स्थिरता का समर्थन करने की बात कही है। बांग्लादेश की सरकार हसीना को भारत से प्रत्यर्पण कर वापस ले जाने के प्रयास में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+