Eng vs Ban: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम का ऐलान, दिग्गज की वापसी
Bangladesh vs England Odi Squad: वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल भारत में होना है। लिहाजा सभी टीम इस वर्ल्ड कप से पहले खुद को तैयार करना चाहेगी।

Bangladesh vs England Odi Squad: इंग्लैंड टीम बांग्लादेश दौरे पर तीन वनडे और इतने ही टी-20 मैच खेलने वाली है। इस सीरीज के लिए दोनों ही टीमों का ऐलान कर दिया गया है। साल 2016 के बाद इंग्लैंड का पहला बांग्लादेश दौरा है। लगभग सात साल बाद इंग्लैंड की टीम बांग्लादेश की सरजमीं पर मैच खेलने जाएगी। दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम अपने घर पर काफी मजबूत रही है। ऐसे में यह सीरीज काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

बांग्लादेश की टीम का हुआ ऐलान
बांग्लादेश ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में नियमित कप्तान तमीम इकबाल की वापसी हुई है। चोट की वजह से भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज तमीम इकबाल नहीं खेल सके थे। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उनकी वापसी हुई है, जिससे टीम को मजबूती मिलेगी। अनकैप्ड बल्लेबाज तौहीद ह्रदय को टीम में जगह दी गई है। तौहीद ह्रदय ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में शानदार बल्लेबाजी कर टीम में अपनी जगह बनाने में सफलता हासिल की है।

बांग्लादेश-इंग्लैंड सीरीज का शेड्यूल जारी
बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच 1 मार्च को ढाका में खेला जाएगा।
बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच 3 मार्च को ढाका में खेला जाएगा।
बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच 6 मार्च को चटगांव में खेला जाएगा।
टी-20 का ऐसा है शेड्यूल
बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच 9 मार्च को चटगांव में खेला जाएगा।
बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच 12 मार्च को ढाका में खेला जाएगा।
बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी-20 मैच 14 मार्च को ढाका में खेला जाएगा।

इंग्लैंड की वनडे और टी-20 टीम
इंग्लैंड की वनडे टीम: जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, सैम करन, साकिब महमूद, डेविड मलान, आदिल राशिद, जेसन रॉय, फिल साल्ट, रीस टॉपली, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।
इंग्लैंड की टी-20 टीम: जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, सैम करन, बेन डकेट, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

पहले दो वनडे के लिए बांग्लादेश की टीम
बांग्लादेश की टीम: तमीम इकबाल (कप्तान), लिटन दास, नजमुल हुसैन शांतो, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, अफीफ हुसैन,महमूदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, एबादत हुसैन, तैजुल इस्लाम, तौहीद ह्रदय।












Click it and Unblock the Notifications