बांग्लादेश को लगा झटका, भारत के खिलाफ पहले ODI से 21 साल का स्टार गेंदबाज हुआ बाहर
भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज के पहले वनडे मुकाबले के लिए बांग्लादेशी 21 वर्षीय पेसर तस्कीन अहमद पीठ की तकलीफ फिर से उभरने के चलते बाहर हो गए हैं।
बांग्लादेश की टीम को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज (India vs Bangladesh ODI Series) खेलनी है जो तीन मैचों की होगी। लेकिन इस सीरीज के शुरू होने से पहले टाइगर्स को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि बाए हाथ के स्ट्राइक बॉलर तस्कीन अहमद बैक प्रॉब्लम के चलते ओपनिंग गेम से बाहर हो गए हैं। जाहिर है बांग्लादेश सीरीज की शुरुआत अपने अहम बॉलर के बगैर नहीं करना चाहेगा लेकिन अब उनके सामने कोई और रास्ता भी नहीं है।

जिस तरह की फॉर्म में तस्कीन चल रहे थे उस हिसाब से तेज गेंदबाज को भारत के खिलाफ सीरीज में पेस अटैक लीड करना था। फिलहाल शोरिफुल इस्लाम को वनडे टीम में उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर बुलाया गया है।
क्रिकबज से मिली जानकारी के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चीफ सिलेक्टर मिनहाजुल अबेदिन ने बताया, तस्कीन को पहले वनडे से बाहर कर दिया गया है क्योंकि उनकी पीठ की तकलीफ फिर से उभर गई है।
इसी बीच ओपनिंग और सीनियर बल्लेबाज तमीम इकबाल को वार्मअप मुकाबले के दौरान ग्रोइन इंजरी हो गई। उनके बारे में जानकारी देते हुए मिनहाजुल ने बताया है, तमीम की स्कैन रिपोर्ट आनी बाकी हैं। उनको ग्रोइन इंजरी हुई है तो उनकी उपलब्धता की स्थिति जांचने के लिए डॉक्टरों ने स्कैन बताया है।
भारतीय टीम न्यूजीलैंड का दौरा समाप्त करने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है जिसके लिए वनडे और टेस्ट स्क्वॉड की घोषणा हो चुकी है। अगला वर्ल्ड कप वनडे फॉर्मेट में भारत में होगा जिसके चलते वनडे अब अहम होंगे। पहला वनडे रविवार 4 दिसंबर को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा जो भारतीयसमयानुसार सुबह 11:30 बजे होगी। दूसरा वनडे बुधवार, 7 दिसंबर और तीसरा 10 दिसंबर को खेला जाएगा।
IND vs BAN ODI Squads-
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शाहबाज अहमद, केएल राहुल, ऋषभ पंत, इशान किशन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन
Recommended Video
बांग्लादेश: तमीम इकबाल (कप्तान), यासिर अली, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, अफीफ हुसैन, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, अनामुल हक, मुशफिकुर रहीम, नुरुल हसन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, एबादोट हुसैन, नासुम अहमद












Click it and Unblock the Notifications