बांग्लादेश के हेड कोच ने मारा खिलाड़ी को थप्पड़, बीसीबी ने एक्शन लेते हुए किया सस्पेंड

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से एक बड़ा निर्णय लिया गया है। टीम के हेड कोच को सस्पेंड कर दिया गया है। टीम के प्लेयर को थप्पड़ मारने के आरोप में यह एक्शन हुआ है। हेड कोच चंडिका हथुरुसिंघा बांग्लादेश टीम के साथ अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे थे।

उनकी जगह बीसीबी ने वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी फिल सिमंस को नियुक्त करने का निर्णय लिया है। वह अगले साल चैम्पियंस ट्रॉफी तक बांग्लादेश क्रिकेट टीम के हेड कोच बने रहेंगे। हथुरुसिंघा के ऊपर पिछले साल वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ी को थप्पड़ मारने का आरोप लगा था।

Chandika Hathurusingha

पिछले साल वर्ल्ड कप के दौरान प्लेयर को थप्पड़ मारने के आरोप की बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने जांच की थी। इसके बाद कोच पर कड़ी कार्रवाई करने का फैसला लिया गया। हथरुसिंघा का कार्यकाल अगले साल पाकिस्तान में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी तक था लेकिन उनको बीच में ही बर्खास्त कर दिया गया।

बांग्लादेश की टीम का प्रदर्शन हथरुसिंघा की कोचिंग में अच्छा नहीं रहा है। सफेद गेंद क्रिकेट के दोनों वर्ल्ड कप में टीम ने निराश करने वाला प्रदर्शन किया है। हालांकि पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज जीतने का मौका जरुर मिला लेकिन भारत में आकर हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि यह सामने नहीं आया है कि कोच ने किस प्लेयर को थप्पड़ मारा था। आरोप लगने के बाद जांच में इतना समय कैसे लगा, यह भी सोचने वाली बात है। पिछले साल हुए वर्ल्ड कप कप लगभग एक साल होने वाला है। आगामी चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले टीम में कोच के रूप में बदलाव काफी बड़ा है।

सिमंस हालिया समय में बतौर कोच वेस्टइंडीज टीम के साथ जुड़े हुए थे। साल 2019 से लेकर इस साल के ऑस्ट्रेलिया दौरे तक वह टीम के साथ थे। उनका पहला असाइनमेंट अब बांग्लादेश की घरेलू सीरीज है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज खेली जानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+