लिटन दास के शॉट से मुस्तफिजुर रहमान को सिर पर लगी गंभीर चोट, अस्पताल में कराया गया भर्ती, देखें Video

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को एक गंभीर चोट के बाद अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मुस्तफिजुर को कोमिला विक्टोरियंस के साथ ट्रेनिंग सेशन के दौरान सिर पर चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लिटन दास के शॉट से लगी गंभीर चोट
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को बगल के नेट में बल्लेबाजी कर रहे लिटन दास के शॉट से चोट लगने के बाद खून बहने लगा। स्टैंड-बाय एम्बुलेंस में बाद के उपचार के लिए अस्पताल ले जाने से पहले मुस्तफिजुर को कार्यक्रम स्थल पर फर्स्ट एड ट्रीटमेंट दिया गया।

Mustafizur injured

टीम के फिजियो ने दिया चोट पर अपडेट
क्रिकबज के हवाले से टीम के फिजियो जाहिदुल इस्लाम ने कहा कि, सीटी स्कैन से पुष्टि हुई कि मुस्तफिजुर को कोई आंतरिक रक्तस्राव नहीं हुआ था। एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है, 'अभ्यास के दौरान एक गेंद सीधे मुस्तफिजुर रहमान के सिर पर लगी, और एक खुला घाव हो गया था। रक्तस्राव को रोकने के लिए कम्प्रैशन बैन्डेज के साथ उन्हें तुरंत उन्हें इंपीरियल अस्पताल में भर्ती कर दिया है।'

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने टेस्ट सीरीज में ऐसा करने वाले पहले भारतीय

उन्होंने आगे बताया कि, 'सीटी स्कैन के बाद हम संतुष्ट हैं कि उन्हें केवल बाहरी चोट लगी है। इंट्रा-क्रैनियल रक्तस्राव नहीं हुआ था। अब सर्जिकल टीम ने खुले घाव का इलाज करने के लिए उन्हें टांके लगाए हैं। अब वह कोमिला विक्टोरियंस टीम के फिजियो की कड़ी निगरानी में हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+