Asia Cup: एशिया कप के शेड्यूल को लेकर बांग्लादेश निराश, दो जगह खेलने को लेकर बताई समस्या

Asia Cup 2023: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का मानना है कि एशिया कप में ज्यादा ट्रेवल करने की वजह से टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ेगा। हाइब्रिड मॉडल के तहत होने वाले टूर्नामेंट के मुकाबले दो देशों में होंगे। चार मैच पाकिस्तान और बाकी के सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे।

ग्रुप बी में मौजूद बांग्लादेश की टीम को पाकिस्तान और श्रीलंका में अपने मुकाबले खेलने हैं। पहला ग्रुप मुकाबला श्रीलंका में खेलने के बाद बांग्लादेश की टीम लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मुकाबला खेलेगी। अगर सुपर चार में टीम जाएगी, तो एक और मैच वहां खेल्गी और बाद में वापस श्रीलंका आएगी।

bangladesh cricket team

क्रिकबज के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के ऑपरेशन हेड जलाल यूनुस के कहना है कि पहले चरण में दो मैच है और एक मैच के लिए हमें पाकिस्तान जाना है। हमें जाना होगा क्योंकि कुछ कर भी नहीं सकते। 31 अगस्त के बाद 3 सितम्बर को मैच है। टीमों की सुविधा के लिए एशिया कप अथॉरिटीज ने चार्टर प्लेन से ट्रेवल का निर्णय लिया है। यह एशिया कप काउंसिल के ऊपर है। निश्चित रूप से हम क्वालिटी एयरलाइन से जाना चाहेंगे।

जलाल यूनुस ने कहा कि प्रदर्शन पर असर इसलिए भी पड़ेगा क्योंकि एयर ट्रेवल के लिए आपको बैगेज के साथ दो घंटे पहले पहुंचना होता है। यह तरह की तैयारी मानसिक तनाव में होगी। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच काफी दूरी है, इसे लेकर हम कुछ कर भी नहीं सकते। यह एशियन क्रिकेट काउंसिल का निर्णय है और हर टीम ऐसा करेगी इसलिए उनका फैलसा स्वीकार करना होगा।

गौरतलब है कि हाल ही बांग्लादेश क्रिकेट टीम के दिग्ग्गज खिलाडी तमीम इकबाल ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद प्रधानमन्त्री शेख हसीना के कहने पर वापस खेलने के लिए तैयार हो गए हैं। वह फ़िलहाल डेढ़ महीने के लिए ब्रेक पर हैं। पीठ में चोट के कारण वह इंग्लैंड में डॉक्टर से मिलेंगे। इसके बाद ही खुद को लेकर कोई निर्णय लेंगे। गौरतलब है कि एशिया कप में फाइनल सहित 12 मुकाबले खेले जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+