BAN vs WI: बांग्लादेश ने खराब पिच बनाकर वेस्टइंडीज को हराया, रनों के लिए तरसते रहे बल्लेबाज
BAN vs WI: जब बांग्लादेश में खेलने के लिए कोई टीम आती है, तो एक ही रणनीति होती है। वह पिच से जुड़ी होती है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में बांग्लादेश ने जीत दर्ज की। बांग्लादेश ने इस मुकाबले में 74 रनों के अंतर से जीत दर्ज की।
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और बांग्लादेश सैफ हसन (3) और सौम्य सरकार (4) के रूप में बड़े झटके दिए। मुश्किल स्थिति में टीम को संभालने का काम नजमुल शान्तो और तोहिद हृदोय ने किया, दोनों मिलकर स्कोर 79 रनों तक पहुंचा दिया। शान्तो 32 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

हृदोय ने फिफ्टी जड़कर स्पिन कंडीशंस में टीम का स्कोर आगे बढ़ाना जारी रखा। वह 51 रन बनाकर आउट हो गए। माहिदुल इस्लाम ने भी 46 रनों की शानदार पारी खेली। उनके बाद अंत में रिशाद हुसैन ने 26 रन बनाते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। बांग्लादेश की टीम 207 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। विंडीज के लिए जेडन सील्स ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए वेस्टइंडीज ने शुरुआत अच्छी की। ब्रेंडन किंग और एलिक अथांजे ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की लेकिन स्पिनर के आते ही वेस्टइंडीज की पारी बिखरने लगी। रिशाद हुसैन ने खराब पिच पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को खूब नचाया।
ब्रेंडन किंग ने वेस्टइंडीज के लिए सर्वाधिक 44 रन बनाए। अन्य कोई खिलाड़ी टिकने के हिम्मत नहीं कर पाया। एक के बाद एक खिलाड़ी आउट होते चले गए। वेस्टइंडीज की टीम 39 ओवर में 133 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई और बांग्लादेश की टीम 74 रन से मैच जीत गई।
रिशाद हुसैन ने अकेले वेस्टइंडीज को समेट दिया। हुसैन ने 35 रन देकर कुल 6 विकेट अपने नाम किये। वेस्टइंडीज के सामने स्कोर उतना ज्यादा नहीं था लेकिन स्पिन पिच बनाकर जीतने की आदत सी बांग्लादेश को हो गई। उसी रणनीति के तहत इस मैच में विंडीज को बांग्लादेश ने पराजित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications