SL vs BAN: श्रीलंका और बांग्लादेश मैच से पहले गर्मा गर्मी का माहौल, कोच और पूर्व क्रिकेटर में छिड़ी जुबानी जंग

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में आज यानी गुरुवार को एक बेहद ही अहम मुकाबला खेला जाना है। गुरुवार 1 सितंबर को होने वाले इस मैच में हारने वाली टीम के लिए एशिया कप का सफर यही खत्म हो जाएगा।

नई दिल्ली, 1 सितंबर। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में आज यानी गुरुवार को एक बेहद ही अहम मुकाबला खेला जाना है। गुरुवार 1 सितंबर को होने वाले इस मैच में हारने वाली टीम के लिए एशिया कप का सफर यही खत्म हो जाएगा। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है। बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों को ही हराकर ग्रुप बी से अफगानिस्तान की टीम सुपर फोर में अपनी जगह बना ली है।

SL vs BAN

हारने वाली टीम एशिया कप से हो जाएगी बाहर

बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों को ही अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में आज हारने वाली टीम इस टूर्नामेंट में आगे हिस्सा नहीं ले सकेगी। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच होने वाले इस मुकाबले में दोनों ही टीमों पर दबाव रहेगा। यही वजह है कि मैच से पहले ही खिलाड़ियों और कोच के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आज कौन सी टीम जीत दर्ज करने में सफल रहती है।

बांग्लादेश को हम आसानी से हरा देंगे

श्रीलंका टीम के कप्तान दासुन सनाका ने मैच से पहले बांग्लादेश की टीम को कमजोर बताया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करने में हमें ज्यादा परेशानी नहीं होगी। बांग्लादेश के पास सिर्फ दो वर्ल्ड क्लास शाकिब अल हसन और और मुस्ताफिजुर रहमान गेंदबाज शामिल हैं। जिससे हमारा काम आसान हो जाएगा।

बांग्लादेश के कोच खालिद मोहम्मद ने दिया जवाब

दासुन सनाका के बयान पर अब बांग्लादेश के कोच खालिद मोहम्मद ने पलटवार किया है। खालिद मोहम्मद ने कहा कि हमारे पास कम से कम दो वर्ल्ड क्लास गेंदबाज है। लेकिन श्रीलंका टीम में तो एक भी ऐसा खिलाड़ी नहीं है, जिसकी हमारे खिलाड़ी शाकिब या मुस्ताफिजुर रहमान से तुलना भी की जा सकती है। बता दें कि आज श्रीलंका और बांग्लादेश में जो जीतेगा वे अफगानिस्तान के साथ सुपर 4 में जगह बना लेगा।

महेला जयवर्धने ने भी तोड़ी चुप्पी

बांग्लादेश के कोच खालिद मोहम्मद के बयान के बाद श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज और कप्तान महेला जयवर्धने ने भी ट्वीट कर इस बहस में हिस्सा लिया। महेला जयवर्धने ने अरने ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल पर लिखा कि श्रीलंकाई टीम के गेंदबाजों को अपनी क्लास दिखाने का समय आ गया है। साथ ही बल्लेबाजों को भी यह दिखाना होगा कि वह मैदान पर क्या कमाल कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+